×

Parliament Winter Session: संसद में तवांग मुद्दे पर कोहराम, खड़गे का तंज, पीएम की आंखो पर लग गया चीनी चश्मा

Parliament Winter Session: संसद में शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्षी दल अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन मुद्दे पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं।

Jugul Kishor
Published on: 15 Dec 2022 7:52 AM GMT
Parliament Winter Session
X

Parliament Winter Session (photo: social media )

Parliament Winter Session: संसद में आज गुरुवार को शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। संसद में आज विपक्षी दल अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन मुद्दे पर चर्चा करने की मांग कर रहे हैं। विपक्ष के इस हंगामे को देखते हुए राज्यसभा स्पीकर ने 15 मिनट के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया। हालांकि, अब दोबारा कार्यवाही शुरू हो गई है और विपक्ष फिर तवांग का मुद्दा छेड़ते हुए दिखाई पड़ रहा है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों और अन्य के खिलाफ सीबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया। इसके अलावा बीजेपी सांसद बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमार पर बार्डर हाट को फिर से शुरु करने के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया है।

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भारी हंगामे के कारण राज्यसभा को 15-15 मिनट के लिए दो बार स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा में आज भी तवांग मुद्दे पर हंगामा बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की "लाल आंख" पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरूद्ध बोलने की अनुमति नहीं है?

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के जवाब से कांग्रेस संतुष्ट नहीं दिखी। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया।

संसद का यह सत्र 17 दिनों तक चलने वाला है। आज संसद सत्र चलते हुए सातवां दिन है। इस दौरान सरकार संसद में 16 बिल पेश करेगी। पहले दिन जहां राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2022 पर चर्चा हुई, जबकि लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग उठी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story