×

Indigo Viral Video: इंडिगो फ्लाइट में पायलट पर हमला, गुस्साए यात्री ने कैप्टन को जड़ा तमाचा, देखें वीडियो

Indigo Viral Video: विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी दे रहा था।

Jugul Kishor
Published on: 15 Jan 2024 5:52 AM GMT (Updated on: 15 Jan 2024 6:29 AM GMT)
Indigo Viral Video
X

यात्री ने पायलट को मारा तमाचा (सोशल मीडिया)

Indigo Viral Video: भीषण ठंड और कोहरे के कारण फ्लाइट देरीं से चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट के उड़ान भरने में देरी होने के चलते एक यात्री नाराज हो गया और फ्लाइट के पायलट के तमाचा जड़ दिया। इसके बाद फ्लाइट में अफरा तफरी मच गई। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यात्री को पायलट को तमाचा मारते देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

विमानन सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर एक बजे की है। मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'उड़ान में देरी को लेकर पायलट क्या कर सकता है? वह केवल अपना काम कर रहा था। इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर इसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल देना चाहिए। इसकी तस्वीर को सार्वजनिक करना चाहिए, जिससे की अन्य लोगों को इसके बुरे व्यवहार के बारे में मालूम होना चाहिए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story