×

PM Modi: TMC के राज में महिलाओं पर अत्याचार, संदेशखाली घटना पर बोले मोदी- मामता ने किया घोर पाप

PM Modi visit West Bengal: धरती बंगाल पर TMC के राज में नारीशक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। संदेशखाली जो कुछ भी हुआ है, उससे हर किसी का सिर शर्म से झुक गया है।

Viren Singh
Published on: 6 March 2024 7:28 AM GMT (Updated on: 6 March 2024 8:05 AM GMT)
PM Modi visit West Bengal
X

PM Modi visit West Bengal (सोशल मीडिया) 

PM Modi visit West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिर दिन पश्चिम बंगाल के बारासात में नारीशक्तिवंदन अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लिया और इसको संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिये परिवारवाद पर तो हमला बोला ही, साथ संदेशखाली घटना पर राज्य की मामता सरकार पर भी हमलवार रहे। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय,जय मां काली,जय मां दुर्गा, जय मां दुर्गा से की। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि नारी की धरती बंगाल पर TMC के राज में नारीशक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। संदेशखाली जो कुछ भी हुआ है, उससे हर किसी का सिर शर्म से झुक गया है।

संदेशखाली पर पीएम ने मामता को कही ये बातें

प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली में जो भी घटित हुआ है, उससे आपके दुख से मामता दीदी को कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि यहां टीएमसी की सरकार है। TMC सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है, लेकिन पहले हाइकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार झटका दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली TMC सरकार कभी भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। ऊपर से केंद्र की भाजपा सरकार बहन-बेटियों के हित में जो भी प्रोग्राम बनाती है, मातमता सहित इंडी गठबंधन की राज्य सरकारें उस पर ब्रेक लगा देती हैं।

मामता को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा

उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी परिवारों की बहन-बेटियों के साथ TMC के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं। लेकिन TMC सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बांग्ला बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है। इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है। संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई है, लेकिन TMC सरकार इस व्यवस्था को यहां लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी TMC सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती।

10 वर्षों में नारीशक्ति पर हुआ काम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की नारीशक्ति विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है। भारत की नारीशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। इसलिए मुझे पता है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करना हो, देश भर में 19-20 हजार स्थानों पर महिला समूह एक कार्यक्रम में जुड़े हों, ये हिंदुस्तान के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी घटना है। आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में 'नारीशक्ति वंदन अभियान' शुरू किया था।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाना हमारी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाना भारत सरकार की प्राथमिकता है। इससे लिए यहां आने से पहले कोलकाता में एक कार्यक्रम में था, वहां मैनें सरकार की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें कोलकाता मेट्रो, पुणे मेट्रो, कोच्चि मेट्रो, आगरा मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से जुड़े नए रूट्स का विस्तार है। 2014 से पहले के 40 वर्षों में कोलकाता मेट्रो का सिर्फ 28 किमी रूट बना था, मगर भाजपा सरकार के बीते 10 साल में कोलकाता मेट्रो का 31 किमी और विस्तार हो चुका है।

परिवारवाद पर इंडी गठबंधन पर हुए हमलावार

प्रधामंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार में NDA की वापसी पक्की हो रही है। इसको देखकर इंडी गठबंधन के सारे नेता बौखला हुए हैं। ये भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं। मैं उनको बता दूं...140 करोड़ लोग मोदी का परिवार है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story