×

PM Modi Diwali with Army: पीएम मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों संग मनाई दिवाली, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

PM Modi Diwali with Army: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी अपनी दीपावली जवानों संग मनाई। पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां लेपचा में जवानों से मिले और उनके साथ दिवाली का उत्सव मनाया।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 12 Nov 2023 5:41 AM GMT
PM Modi celebrated Diwali with soldiers in Lepcha, Himachal, wrote this on social media
X

पीएम मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों संग मनाई दिवाली: Photo- Social Media

PM Modi Diwali with Army: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी अपनी दीपावली जवानों संग मनाई। पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां लेपचा में जवानों से मिले और उनके साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए एक्स (ट्विटर) पर लिखा है, बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं। यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी दिवाली जवानों के साथ मना रहे हैं। पीएम मोदी हर साल अपनी दिवाली देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ ही मनाते हैं।

देश की बागडोर संभालने के बाद से पीएम की हर दिवाली जवानों के साथ-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में जब से देश की बागडोर संभाली है उसके बाद से हर साल दिवाली अंतरराष्ट्रीय सीमा नियंत्रण रेखा या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों साथ मनाते आ रहे हैं। पीएम मोदी सियाचिन, खासा, सुमदो, गुरेज वैली, हर्षिल, राजोरी, जैसलमेर, नौशेरा और कारगिल सहित विभिन्न स्थानों पर सैनिकों के बीच दिवाली के त्योहार की मिठाई बांटते रहे हैं। पीएम मोदी की सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जवानों को प्रेरित करती है। इस बार की दिवाली भी पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई है।

पीएम मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों संग मनाई दिवाली: Photo- Social Media

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शरद पवार और अजित पवार की मुलाकातों का क्या है राज, महाराष्ट्र में फिर हो सकता है बड़ा सियासी खेल, अटकलों का बाजार गरम

पीएम यहां-यहां मना चुके हैं दिवाली-

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में, वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में, 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सैनिकों संग अपनी दिवाली मनाई थी।

-पीएम ने वर्ष 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में, 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजौरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

-प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में, वर्ष 2021 में जम्मू संभाग के राजौरी जिला के नौशहरा में और वर्ष 2022 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में दिवाली मनाई थी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story