×

Delhi Metro: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो की यात्रा, वीडियो आया सामने

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेट्रो के पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने यात्रा करते हुए नजर आ रही हैं। वह प्रसन्नतापूर्वक बैठी हैं। बताया गया कि राष्ट्रपति की इस मेट्रो यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था।

Viren Singh
Published on: 7 Feb 2024 8:59 AM GMT (Updated on: 7 Feb 2024 9:37 AM GMT)
President Droupadi Murmu
X

President Droupadi Murmu (सोशल मीडिया)  

President Droupadi Murmu: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को आम जनता की तरह दिल्ली की धड़कन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो पर सवार हुईं। इस दौरान राष्ट्रपति काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखीं। महामहिम के साथ इस मेट्रो के सफर में उनके साथ सुरक्षा के जुड़े अधिकारी भी रहे। इन अधिकारियों ने द्रौपदी मुर्मू को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं और यात्रा के बार में जानकारी दी। राष्ट्रपति की मेट्रो यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया में काफी देखा जा रहा है। यूजर्स अपने अपने शब्दों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इस सरलता का बखांन कर रहे हैं।

राष्ट्रपति की मेट्रो यात्रा का था यह उद्देश्य

वीडियो में देखा जा सकता है कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेट्रो के पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने यात्रा करते हुए नजर आ रही हैं। वह प्रसन्नतापूर्वक बैठी हैं। बताया गया कि राष्ट्रपति की इस मेट्रो यात्रा का उद्देश्य शहरवासियों के दैनिक अनुभवों से जुड़ना था। मेट्रो में सफर के दौरान राष्ट्रपति के साथ, उनके सुरक्षा से जुड़े अधिकारी के अलावा दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारी भी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने द्रौपदी मुर्मू को मेट्रो के संचालन की जानकारी भी दी।

स्कूल बच्चों ने भी किया राष्ट्रपति के साथ सफर

मेट्रो सफर में कुछ देर बाद राष्ट्रपति के पास स्कूल बच्चे भी आ गए और उनके साथ मेट्रो में बैठक में सफर का आनंद लिया और द्रौपदी मुर्मू के साथ वार्तालाप भी की। देश की राष्ट्रपति को अपने पास आप कर मेट्रो में सफर कर रहे सभी बच्चों को चहेरे में खिले हुए नजर आ रहे थे।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं मेट्रो यात्रा

दिल्ली मेट्रो की यात्रा का आनंद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार ले चुके हैं। पीएम मोदी ने भी कई विशेष मौके पर दिल्ली मेट्रो की सवारी की है। बीते वर्ष अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) यशोभूमि के पहले चरण के उद्घाटन समारोह के लिए जाते समय दिल्ली मेट्रो में सफर किया। इस दौरान पीएम मोदी ने द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तार की भी शुरुआत की थी।

एनएमआरसी ने दी डीपीआर की मंजूरी

इस बीच, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने सोमवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर एक इंटरचेंज स्टेशन के साथ नोएडा एक्सटेंशन तक अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी। नोएडा एक्सटेंशन को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर लाखों लोगों का घर है, लेकिन सरकारी सहायता प्राप्त सार्वजनिक परिवहन का अभाव है। क्षेत्र में मेट्रो रेल कनेक्टिविटी और बस सेवा के लिए पिछले कुछ वर्षों में स्थानीय लोग कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं।

17.43 किलोमीटर लंबा है मार्ग

एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम ने कहा कि योजना में 2991.60 करोड़ रुपये की लागत से 17.43 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 11 स्टेशनों का प्रस्ताव है। नोएडा सेक्टर-61 स्टेशन एनएमआरसी की एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ब्लू लाइन के बीच इंटरचेंज स्टेशन के रूप में काम करेगा। इस परियोजना से विकास मार्ग और नोएडा-ग्रेटर नोएडा लिंक रोड के माध्यम से नोएडा, ग्रेटर नोएडा पश्चिम और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को लाभ होगा।

ये होंगे स्टेशन

प्रस्तावित कॉरिडोर में नोएडा सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4, इकोटेक 4, ग्रेटर नोएडा सेक्टर 2, 3, 10, 12 और ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-V में स्टेशन होंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story