×

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने राहुल गांधी को आमंत्रित किया, भारत-चीन संबंध पर बोलेंगे

Rahul Gandhi Visit Cambridge University: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने अपने यहां 'भारत-चीन संबंध, डाटा और लोकतंत्र' मुद्दों पर लेक्चर देने के लिए बुलाया है।

aman
Written By aman
Published on: 16 Feb 2023 11:34 AM GMT (Updated on: 16 Feb 2023 11:44 AM GMT)
Rahul Gandhi Visit Cambridge University:
X

Rahul Gandhi (Social Media)

Rahul Gandhi Visit Cambridge University: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) ने अपने यहां आमंत्रित किया है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने राहुल को 'भारत-चीन संबंध, डाटा और लोकतंत्र' विषय पर बोलने के लिए बुलाया है। कांग्रेस नेता ने इस बात की जानकारी गुरुवार (16 फरवरी) को ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, 'वो तैयार हैं।'

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'वो अपने अल्मा मेटर यानी 'पुराने संस्थान' कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।' कांग्रेस सांसद ने बताया, वो जिओ पॉलिटिक्स (Geo Politics), अंतर्राष्ट्रीय संबंध, बिग डाटा और लोकतंत्र पर बात करेंगे। आपको बता दें, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने ट्वीट कर बताया कि, राहुल गांधी महीने के अंत में विश्वविद्यालय आएंगे। उनका फिर से स्वागत करने के लिए यूनिवर्सिटी खुश है।

पिछले साल भी राहुल गए थे कैम्ब्रिज

राहुल गांधी पिछले साल मई में भी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (cambridge university) गए थे। तब उनके बयान पर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज ने 'Ideas for India’ कॉन्फ्रेंस में सत्ताधारी मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि, वो पार्लियामेंट और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को काम नहीं करने दे रहे। तब राहुल के बयान पर बीजेपी ने उनकी आलोचना की थी।

'केंद्र सरकार लोगों को बांट रही'

अपने पिछले कैम्ब्रिज दौरे पर राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा था। राहुल हाल ही में सम्पन्न अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कई बार दोहराया था कि, मोदी सरकार देश में लोगों को बांट रही है। उनकी यात्रा उसी बिखरे भारत को जोड़ने के लिए निकली है। राहुल ने यात्रा के दौरान भारत और चीन की सेना के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में झड़प को लेकर भी सरकार को घेरा था। कांग्रेस नेता ने कहा था, 'चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, मगर केंद्र सरकार इस दिशा में ध्यान भी नहीं दे रही।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story