×

शशिकला को भरना है 10 करोड़ जुर्माना, अदा न करने पर बढ़ जाएगी 13 महीने सजा

शशिकला को 4 साल की सजा हुई है, जिसमें 21 दिन की सजा वह ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद सितंबर 2014 में पहले ही काट चुकी है। उनकी सजा अब 3 साल 11 महीने बची है, लेकिन 10 करोड़ जुर्माना अदा न करने पर 13 महीने की सजा बढ़ जाएगी।

zafar
Published on: 21 Feb 2017 12:14 PM GMT
शशिकला को भरना है 10 करोड़ जुर्माना, अदा न करने पर बढ़ जाएगी 13 महीने सजा
X
... तो इसलिए जेल से बाहर आईं शशिकला, 5 दिन की मिली पैरोल

बंगलुरु: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अग्रहारा जेल में 4 साल की सजा काट रही शशिकला नटराजन को जेल में 5 साल बिताने पड़ सकते हैं। आय से अधिक संपत्ति की दोषी अन्नाद्रमुक महासचिव अगर जुर्माना अदा नहीं करती हैं, तो उनकी सजा में 13 महीने और जुड़ जाएंगे। उन पर 10 करोड़ रुपये जुर्माना हुआ है।

बढ़ सकती है सजा

-सुप्रीम कोर्ट ने अन्ना द्रमुक महासचिव शशिकला की सजा बहाल रखते हुए उन पर 10 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

-कोर्ट के इस आदेश का पालन न कर पाने की स्थिति में उनकी सजा में 13 महीने और जोड़ दिये जाएंगे।

-सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल कोर्ट की सजा बहाल रहने के बाद शशिकला नटराजन अब परपन्ना अग्रहारा जेल में सजा काट रही हैं।

-इसी साल 14 फरवरी को जब वह मुख्यमंत्री बनने का रास्ता तय करने वाली थीं, तो सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की उनकी सजा बहाल रखी थी।

-अन्ना द्रमुक महासचिव शशिकला के अलावा उनके संबधियों को भी 4-4 साल की सजा हुई है।

-शशिकला को 4 साल की सजा हुई है, जिसमें 21 दिन की सजा वह ट्रायल कोर्ट के फैसले के बाद सितंबर 2014 में पहले ही काट चुकी है।

-उनकी सजा अब 3 साल 11 महीने बची है, लेकिन 10 करोड़ जुर्माना अदा न करने पर 13 महीने की सजा बढ़ जाएगी।

विशेष सुविधा नहीं

-जेल अधीक्षक कृष्ण कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें सामान्य कैदी की तरह रखा गया है और कोई विशेष सुविधा नहीं दी गई है।

-शशिकला महिला ब्लॉक के एक छोटे कमरे में सजा काट रही हैं।

zafar

zafar

Next Story