×

Heatwave Alert: इस बार ज्यादा गर्मी के लिए रहिए तैयार, लू भी ज्यादा चलेगी

Heatwave Alert: आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि देश में मार्च और मई के बीच अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 2 March 2024 5:27 AM GMT
Heatwave Alert
X

Heatwave Alert  (photo: social media )

Heatwave Alert: भले ही इन दिनों मौसम खुशगवार हो, बादल बारिश हो रही हो लेकिन आने वाले दिन तेज गर्मी लाने वाले हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी कर दी है कि अल नीनो के कारण इस साल देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की शुरुआत अधिक तीव्र होने की संभावना है।

कई राज्यों में लू का ज्यादा प्रकोप

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि देश में मार्च और मई के बीच अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और ओडिशा में अधिक लू चल सकती है और तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। लेकिन मार्च में उत्तर और मध्य भारत में लू चलने की संभावना नहीं है।


क्या है अल नीनो?

अल नीनो पूर्वी प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने को संदर्भित करता है। भारत में अल नीनो को कमजोर मानसून के लिए जाना जाता है। हालाँकि, आईएमडी को मानसून सीज़न की शुरुआत तक अल नीनो से तटस्थ स्थितियों में बने रहने की उम्मीद है, जिससे दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अधिक बारिश हो सकती है।


खास खास

- मार्च अधिक गर्म होगा लेकिन सामान्य से अधिक वर्षा होने की भी संभावना है। रबी गेहूं की फसल के लिए यह वरदान साबित हो सकता है।

- मार्च से मई तक, उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीप और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

- भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

- देश के अधिकांश हिस्सों, विशेषकर राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और में लू वाले दिनों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story