×

Weather Today Update: आज मैदानी इलाकों में और बढ़ेगी सर्दी, अंडमान में साइक्लोन से इन इलाकों में होगी बारिश

Weather Today Update: देश के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हो रहा है। उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 4 Dec 2022 3:11 AM GMT
Winter will increase further in the plains, cyclone in Andaman will cause rain in these areas
X

 मैदानी इलाकों में और बढ़ेगी सर्दी, अंडमान में साइक्लोन से इन इलाकों में होगी बारिश: Photo- Social Media

Weather Today 4 December 2022: देश के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी (snowfall) के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हो रहा है। उत्तर प्रदेश समेत बिहार, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड आदि राज्यों के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (weather department) की ओर से उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गई है। दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने के कारण अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

मौसम विभाग (weather department) की ओर से लगाए गए पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा है और ठंड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के कई इलाकों में दिसंबर के मध्य तक शीतलहर चलने की आशंका है। आने वाले दिनों में देश के कई इलाकों के तापमान में काफी गिरावट महसूस की जाएगी।

अंडमान सागर में चक्रवाती हवाओं का कहर

दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर आज चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना जताई गई है। इसके असर के कारण दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के इलाकों के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इस कम दबाव के क्षेत्र के सात दिसंबर तक डिप्रेशन में तब्दील हो जाने की आशंका है। बाद में यह पश्चिम और पश्चिम उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा। इसके 8 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंचने की संभावना है।

इन इलाकों में बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज और कल जमकर बारिश होने की आशंका जताई है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम तो कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में दोनों दिन तूफानी गति मैं दोनों दिन तूफानी गति से हवाएं चलने की आशंका है।

उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश में 8 दिसंबर को भारी बारिश होने की आशंका है। 6 व 7 दिसंबर को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर तूफान का असर दिख सकता है। इसलिए मछुआरों को अंडमान सागर में न जाने की हिदायत दी गई है।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु के बाकी हिस्सों,दक्षिण आंध्र प्रदेश और दक्षिण कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story