×

नहीं थी व्हीलचेयर, हॉस्पिटल के रैंप पर पति को घसीटकर ले जाती दिखी महिला

By
Published on: 17 Nov 2016 11:28 PM GMT
नहीं थी व्हीलचेयर, हॉस्पिटल के रैंप पर पति को घसीटकर ले जाती दिखी महिला
X

हैदराबादः बीते दिनों परिजनों की लाशें कंधों पर उठाकर ले जाते लोगों से जुड़ी खबरें आ रही थीं। उस वक्त उन्हें लाशें ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली थीं। अब एक ताजा मामला आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से आया है। यहां गुंटकाल के सरकारी अस्पताल में एक महिला को जब व्हीलचेयर या स्ट्रेचर नहीं मिली तो पति को वह रैंप पर घसीट-घसीटकर ऊपर ले गई। मीडिया में खबर और इसकी तस्वीर आने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है मामला?

श्रीवाणी नाम की महिला का पति काफी बीमार था। वह चल-फिर नहीं पा रहा था। महिला उसे बुधवार को सरकारी अस्पताल ले गई थी। वहां डॉक्टरों ने उससे पति को ऊपर लाने को कहा। श्रीवाणी ने व्हीलचेयर या स्ट्रेचर की तलाश की, लेकिन इनमें से एक भी उसे नहीं मिला। इसके बाद मजबूर होकर वह रैंप पर पति को घसीटकर ऊपर तक ले गई। उस दौरान तमाम लोग और अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद था, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

क्या कह रहा है अस्पताल प्रशासन?

अस्पताल प्रशासन इस मामले में श्रीवाणी पर ही तोहमत मढ़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि श्रीवाणी को बताया गया था कि दो व्हीलचेयर और एक स्ट्रेचर उसे थोड़ी देर में मिल जाएगा, लेकिन उसने इंतजार करने से इनकार कर दिया। वहीं, श्रीवाणी का कहना था कि वह अपने पति को लेकर अक्सर अस्पताल आती है और ज्यादातर समय यहां व्हीलचेयर नहीं मिलती। घटना के बाद सरकार ने अस्पताल को और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने को कहा है।

Next Story