×

Cotton Quilt Or Fiber Quilt: इन सर्दियों में क्या ओढ़ें, रुई वाली रजाई कि फाइबर वाली?

Cotton Quilt Or Fiber Quilt In Winter: रुई धुनने वालों और रजाई बेचने वालों के यहां तो रुई भी मिलेगी और फाइबर भी। दाम की बात करें तो फाइबर सस्ता आता है जबकि रुई महंगी पड़ती है।

Network
Report Network
Published on: 30 Nov 2022 12:52 PM GMT
What to wear in winter, cotton quilt or fiber one
X

सर्दियों में क्या ओढ़ें, रुई वाली रजाई कि फाइबर वाली: Photo- Social Media

Cotton Quilt Or Fiber Quilt In Winter: सर्दियों का आगाज़ (Winter season) हो गया है। बाजार में कम्बल, रजाई बिकने लगे हैं। रुई धुनने वाले भी एक्टिव हो गए हैं। बहुत से लोगों के मन में सवाल उठता है कि रजाई में रुई भरवाएं कि पॉलिएस्टर फाइबर।

रुई धुनने वालों और रजाई बेचने वालों के यहां तो रुई भी मिलेगी और फाइबर भी। दाम की बात करें तो फाइबर सस्ता आता है जबकि रुई महंगी पड़ती है। रुई के साथ दिक्कत ये है कि वह सांस के रोगियों में एलर्जी पैदा कर सकती है। एक मसला ये भी है कि इस्तेमाल के साथ साथ रुई दबती जाती है और रजाई में जगह जगह गुठली जैसी बन जाती है। यही नहीं, रुई वाली रजाई भारी भी होती हैं।

कपास की रजाई

कपास की सर्दियों रजाई भारी होने के अलावा हाई ब्लडप्रेशर, हृदय रोग, खराब ब्लड सर्कुलेशन, बुजुर्ग, और गर्भवती महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं होती है। अब बात करते हैं पॉलिएस्टर फाइबर वाली रजाई के बारे में। पॉली फाइबर वाली रजाई ज्यादा गर्म होती है और इसमें कम फाइबर भरने की जरूरत पड़ती है। पॉली फाइबर को आसानी से धो सकते हैं और इससे एलर्जी की संभावना भी कम होती है। फाइबर की सिंगल बेड की रजाई 600 रुपए और डबल बेड की 1000 रुपए में आ जाती है, साथ ही बार-बार भरवाने, धुनवाने का भी झंझट नहीं रहता है।

माइक्रोफाइबर रजाई आधुनिक सिंथेटिक फाइबर से बने होते हैं। फाइबर बेहद पतले होते हैं और सुपर सॉफ्ट, लंबे समय तक चलने वाले, हल्के और देखभाल करने में आसान होते हैं। फाइबर फिलिंग कोमलता देती है और यह अच्छे लफ्ट को बढ़ावा देती है। एलर्जी से पीड़ित और बच्चों के लिए इसकी सिफारिश की जाती है क्योंकि यह धूल के कण प्रतिरोधी है और यह मशीन से धोने योग्य होती है। लेकिन माइक्रोफ़ाइबर रजाई प्राकृतिक रेशों के रूप में लंबे समय तक नहीं चलती है। इसमें प्राकृतिक रेशों के फायदे नहीं मिलते हैं।

ध्यान रखें

महत्वपूर्ण है कि आप ऐसी रज़ाइयां खरीदें जो सभी मौसमों के अनुकूल हों और आपको गर्माहट दें। सस्ती दर पर कम गुणवत्ता वाली रजाई के साथ समझौता न करें। अपने दिन की नए सिरे से शुरुआत करने के लिए आपको एक अच्छी गहरी नींद की जरूरत होती है, जिसे आप अपनी पसंद की सही रजाई चुनकर प्राप्त कर सकते हैं । रजाई का चुनाव करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि अपने कपड़े चुनना। ये समझ लें कि रजाई का मेंटेनेंस आप अपने कपड़ों की तरह करें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story