×

IPL 2022: धोनी की धुआंधार पारी के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, जानिये कैसे जोड़ा माही से अपनी कंपनी का नाम

IPL 2022 : एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की मैच जिताऊ पारी के सब मुरीद हो गए। इस मैच के बाद से सोशल मीडिया पर धोनी की ही चर्चा हो रही है।

aman
Written By amanPublished By Rakesh Mishra
Published on: 22 April 2022 12:25 PM GMT
anand mahindra praises cricketer ms dhoni after csk win over mumbai indians ipl 2022
X

anand mahindra and ms dhoni

IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में गुरुवार रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की मैच जिताऊ पारी के सब मुरीद हो गए। इस मैच के बाद से सोशल मीडिया (social media) पर धोनी की ही चर्चा हो रही है। उनकी तारीफों के पुल बांधने वालों में नया नाम जुड़ा है उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का।

दरअसल, IPL 2022 के तहत एक मुकाबला गुरुवार रात मुंबई और चेन्नई की टीम के बीच खेला गया। जिसमें धोनी के परफॉर्मेंस को देखकर आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, 'मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुझे इस बात की खुशी है कि महिंद्रा में 'माही' शब्द भी आता है।'

क्या था उस मैच में खास?

मुंबई और चेन्नई की टीम के बीच खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई को अंतिम 4 गेंद पर जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। तभी, धोनी ने चौके और छक्के की झड़ी लगाते हुए अपनी टीम को इस मैच में जीत दिला दी। एक मुश्किल से लगने वाले लक्ष्य को धोनी ने हासिल कर लिया। यूं कहें तो मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली। धोनी ने इस मैच में 13 गेंद पर 28 रन की शानदार मैच विजेता पारी खेली। उन्होंने अपने इस विस्फोटक पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

धोनी ने खेली धुआंधार पारी

बता दें कि, इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा (Tilak Verma) के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट पर 155 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। चेन्नई को जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई को समय जीत के लिए 24 गेंद पर 48 रन की जरूरत थी। हालांकि, उसके 6 विकेट गिर चुके थे। मैच में यहां से महेंद्र सिंह धोनी और प्रिटोरियस ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story