×

IPL 2022: शेन वॉटसन आएंगे खास रोल में नजर, इस टीम के साथ हुआ कॉन्ट्रेक्ट

शेन वॉटसन का दिल्ली कैपिटल्स के साथ सिर्फ अब कॉन्ट्रेक्ट साइन होने से बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स हेड कोच रिकी पोंटिग ने शेन वॉटसन को हेड कोच बनने के लिए कहा है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 23 Feb 2022 1:09 PM GMT (Updated on: 23 Feb 2022 1:12 PM GMT)
IPL 2022
X

शेन वॉटसन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2022,Shane Watson: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बेहतरीन ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) आईपीएल 2022 में नए भूमिका के साथ नजर आएंगे। शेन वॉटसन साल 2020 तक आईपीएल की अलग अलग टीमों के साथ खेलते रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2022 में शेन वॉटसन अलग रोल में दिल्ली कैपिल्स की टीम में दिखाई दें सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हेड कोच रिकीं पोंटिग (Ricky Ponting) के कहने पर शेन वॉटसन को कोंचिग स्टॉफ में शामिल किया जा सकता है।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक शेन वॉटसन का दिल्ली कैपिटल्स के साथ सिर्फ अब कॉन्ट्रेक्ट साइन होने से बचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स हेड कोच रिकी पोंटिग ने शेन वॉटसन को हेड कोच बनने के लिए कहा है। और वॉटसन भी इस नई भूमिका के लिए तैयार हो गए हैं। शेन वॉटसन दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व हेड कोच मोहम्मद कैफ की जगह लेंगे।

शेन वॉटसन खिलाड़ी के तौर पर दो बार आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का शेन वॉटसन हिस्सा रहे थे। इसके बाद साल 2018 में वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दूसरा खिताब जीतने वाली टीम में शामिल रहे।

शेन वॉटसन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

शेन वॉटसन का आईपीएल करियर (Shane Watson IPL Stats)

शेन वॉटसन ने आईपीएल में 145 मैच में खेले हैं। जिसमें वॉटसन ने 3874 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 21 अर्धशतकीय पारियां खेली। इसके साथ ही वॉटसन ने गेंदबाजी करते हुए 145 मुकाबलों में 92 विकेट झटके हैं। शेन वॉटसन ने आखिरी बार आईपीएल साल 2020 में खेला था।

दिल्ली कैपिट्ल के कोचिंग स्टॉप की अगर बात करें तो इन फ्रेंचाइंजी में कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम के हेड कोच रिंकी पोंटिग, शेट वॉटसन, अजित अगरक, प्रवीण आमरे सहायक कोच के तौर पर होंगे। इसके साथ ही जेम्स होप्स तेज गेंदबाजी कोच, और सबा करीम टीम स्काउड और एडवाइजर होंगे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story