×

IPL 2021 से सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बाहर, इस खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने किया टीम में शामिल

मुंबई इंडियंस ने विज्ञप्ति में बताया कि आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए ऑलराउंडर अर्जुन तेदुंलकर की जगह दिल्ली के दांए हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को टीम मे शामिल किया गया है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu RaoNewstrack Network
Published on: 29 Sep 2021 5:29 PM GMT (Updated on: 29 Sep 2021 5:30 PM GMT)
Arjun Tendulkar
X

अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

Arjun Tendulkar Mumbai Indians Se Bahar: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का दूसरा चरण युएई में चल रहा हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल 2021 के 14वें सीजन से चोट लगने के कारण बाहर हो गए हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने इस ऑलराइउंडर खिलाड़ी के स्थान पर दिल्ली के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह (Simarjit Singh) को टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने इसकी जानकारी विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है।

मुंबई इंडियंस ने विज्ञप्ति में बताया कि आईपीएल के बचे हुए मैचों के लिए ऑलराउंडर अर्जुन तेदुंलकर की जगह दिल्ली के दांए हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह को टीम मे शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस ने कहा कि सिमरजीत सिंह ने आईपीएल के नियमों के मुताबिक अनिवार्य क्वारंटीन पूरा कर लिया है और अब टीम के साथ प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपए में खरीदा था। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर को अभी तक आईपीएल 2021 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

जानें कौन हैं सिमरजीत सिंह

आपको बता दें कि दांए हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह दिल्ली से फर्स्ट क्लास मैच खेलते हैं। सिमरजीत सिंह ने दिल्ली के लिए 10 फर्स्ट क्लास मैच खेला है। जिसमें सिमरजीत सिंह ने 27.6 की औसत से 37 विकेट लिए हैं। फर्स्ट क्लास मुकाबलों में सिमरजीत ने 5 बार चार विकेट लिए हैं। और एक बार पांच विकेट एक साथ चटकाए हैं।

सिमरजीत सिंह की तस्वीर (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

वहीं सिमरजीत ने दिल्ली के लिए 15 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। जिसमें उन्होंने 20.5 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। समरजीत सिंह ने इसके साथ ही लिस्ट ए में दिल्ली के लिए ही 19 मैच खेले हैं। जिसमें सिमरजीत ने 19 विकेट लिए हैं। और एक बार लिस्ट मैच में 4 विकेट झटके हैं।

उनके इस शानदार परफॉमेंस को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने सिमरजीत सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story