×

MI VS RR: कल राजस्थान और मुंबई के बीच मुकाबला, जानें दोनों टीम के हेड टू हेड रिकॉर्ड और क्या कहती है पिच रिपोर्ट

अगर बात करें तो दोनों टीमों ने आईपीएल 2021 में अब तक बराबर मुकाबले खेले हैं। और जीत भी दोनों टीमों को बराबर ही मिली है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 4 Oct 2021 12:29 PM GMT
RR VS MI
X

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2021 RR VS MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का दूसरा चरण कल राजस्थान रॉयल और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। कल का आईपीएल मैच (Kal Ka IPL Match) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच युएई (UAE) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। चलिए जानते हैं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल के हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट के बारे में...

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर बात करें तो दोनों टीमों ने आईपीएल 2021 में अब तक बराबर मुकाबले खेले हैं। और जीत भी दोनों टीमों को बराबर ही मिली है। मुंबई और राजस्थान की टीम ने अबतक 12-12 मैच खेले हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स को 5 मैचों में जीत मिली है तो वहीं 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 11 मैचों में जीत मिली मिली है। वहीं 12 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल में अबतक राजस्थान से 24 बार भिड़ चुकी है। जिसमें राजस्थान को मुंबई ने 12 बार हराया है। तो वहीं 11 मैचों में राजस्थान को जीत हासिल हुई है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ उच्चतम स्कोर 208 रन

राजस्थान रॉयल्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 103 रन

मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उच्चतम स्कोर 212 रन

मुंबई इंडियंस का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 92 रन

वहीं आईपीएल 2021 के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेटों से हराया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स इस मैच में मुंबई इंडियंस से पिछली हार का बदला लेना चाहेगा।

रोहित शर्मा और संजू सैमसन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sharjah Cricket Stadium Pitch Report)

शारजाह की पिच रिपोर्ट की बात करें तो इस मैदान पर अबतक आईपीएल के 13 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 9 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। जबकि चार मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर आईपीएल मैचों का औसत स्कोर 149 रन रहा है। और न्यूनतम स्कोर 131 रन रहा है।

वहीं इस मैदान पर उच्चतम स्कोर 215 रन रहा है। इस मैदान पर किसी कप्तान को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का निर्णय लेना चाहिए। इस मैदान का विकेट पहली पारी में बल्लेबाजों की मदद करता है। वहीं दूसरी पारी में विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाते हैं मध्य ओवरों में यह पिच स्पिनर्स के लिए अधिक मददगार साबित हो जाती है। जिसके बाद कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगा।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story