×

IPL 2021 MI VS RR: आज रोहित और सैमसन के बीच आर-पार की जंग, जानें मुंबई और RR के लिए यह मुकाबला बेहद अहम क्यों?

आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबले खेले हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स के 5 मैचों में जीत दर्ज कि हैं तो वहीं 7 मुकाबली में करारी शिकस्त मिली है।

Divyanshu Rao
Written By Divyanshu Rao
Published on: 5 Oct 2021 1:25 PM GMT
MI VS RR
X

रोहित शर्मा और संजू सैमसन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

IPL 2021 MI VS RR: आईपीएल 2021 का दूसरा चरण युएई (UAE) में खेला जा रहा है। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। यह मैच युएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला कितना अहम है।

आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबले खेले हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स के 5 मैचों में जीत दर्ज कि हैं तो वहीं 7 मुकाबली में करारी शिकस्त मिली है। राजस्थान रॉयल्स मैचों में जीत दर्ज करके अंकतालिका में 10 अंकों से साथ 6वें स्थान पर है।

वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस की तो मुंबई ने भी आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में 12 मुकाबले अबतक खेले हैं। तो जिसमें मुंबई इंडियंस को 5 मैचों में जीत मिली है। वहीं 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद मुंबई अंकतालिका में 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

जानें कैसे हैं मुंबई इंडिंयंस और राजस्थान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम

आपको बता दें कि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला इसलिए अहम है क्यों कि यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वह टीम आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें कायम रहेंगी। क्यों राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने अबतक बराबर मैच खेले हैं और बराबर ही जीत दर्ज की है। जिसके बाद जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह 2 अंक अर्जित करके 5 वें स्थान पर पहुंच जाएगी।

इस तरह मुंबई इंडियंस और राजस्थान पहुंच सकता है प्लेऑफ में

आपको बतां दें कि आईपीएल 2021 की अंकतालिका में चौथे और 5वें नंबर की टीम कोलकाता नाइडराइडर्स और पंजाब किंग्स ने अबतक 13-13 मुकाबले खेले हैं। और कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13 मैचों में 6 जीत दर्ज करके 12 अंको के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स 13 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंको के साथ 5वें स्थान पर है। दोनों टीमों के पास (केकेआर और पंजाब किंग्स) एक एक लीग मुकाबले बचे हैं।

वहीं मुंबई और राजस्थान का आज में जो टीम जीतेगी उस टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उम्मीदें कायम रहेंगी।

रोहित शर्मा और सैमसन की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ये करना बेहद जरूरी

आपको बता दें कि लेकिन उससे पहले अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचना है तो आज राजस्थान रॉयल्स को हराना होगा। वहीं उसके बाद 8 अक्टूबर को मुंबई का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से है। जिसमें मुंबई अगर सनराइजर्स हैदराबाद हरा देता है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। क्यों कि मुंबई की फिर आईपीएल 2021 में 7 जीत हो जाएगी और 14 अंकों के साथ चौथे नबंर पर पहुंच जाएगा।

मुंबई के फैंस राजस्थान की जीत की दुआ करेंगे

लेकिन उससे पहले मुंबई के फैंस दुआ करेंगे कि 7 अक्टूबर को केकेआर का आखिरी लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से है। जिसमें राजस्थान रॉयल्स को केकेआर को हराना होगा। जिससे केकेआर के 6 जीत के साथ आईपीएल में 12 अंको 4 पायदान से नीचले स्थान पर आ जाएगा और मुंबई प्लेऑफ में पहुंच जाएगा।

राजस्थान इस तरह बड़े आराम से प्लेऑफ में पहुंच सकता है

वहीं अगर बात करें राजस्थान रॉयल्स की तो राजस्थान रॉयल्स अगर आज मुंबई इंडियंस के यह मैच जीत लेता है तो वहीं 12 अंको के साथ पांचवे स्थान पर पहुंच जाएगा। और अगला मुकाबला में केकेआर को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगा। लेकिन राजस्थान को आज और केकेआर के साथा 7 अक्टूबर को मुकाबला जीतना होगा तभी राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच पाएगा।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story