×

RR VS MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने RR को 8 विकेट से हराया, MI के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 5 Oct 2021 1:42 PM GMT (Updated on: 5 Oct 2021 4:57 PM GMT)
MI VS RR Live Score
X

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान की तस्वीर (फोटो:ट्विटर)

IPL 2021 MI VS RR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे चरण का आज 51वां मैच यूएई (UAE) के शारजाह में खेला जा रहा है। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला युएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। इस मुकाबले का हर अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस (Toss) पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करेगी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइिंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11)


राजस्थान रॉयल्स की प्लेइिंग इलेवन (Rajasthan Royals Playing 11)



Live Updates

  • 5 Oct 2021 4:54 PM GMT

    मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को हराया

    मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया है। राजस्थान के 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ंमुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने महज 8.2 ओवर में 91 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान किशन ने शानदार 25 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली। 


  • 5 Oct 2021 4:34 PM GMT

    सूर्यकुमार यादव सस्त में आउट

    मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। सुर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर आउट। सर्यकुमार यादव को मुस्तफिजुर रहमान ने महिपाल लोमरोर के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुंबई का स्कोर 6 ओवर में दो विकेट पर 56-2 रन है। 


  • 5 Oct 2021 4:22 PM GMT

    मुंबई का पहला विकेट गिरा

    मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा को चेतन सकारिया ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 ओवर में एक विकेट पर 35-1 रन है। 


  • 5 Oct 2021 3:56 PM GMT

    राजस्थान ने मुंबई को 91 रनों का लक्ष्य दिया

    राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 91 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 20 ओवरों में 91 रन बनाने होंगे। 



  • 5 Oct 2021 3:40 PM GMT

    डेविड मिलर 15 रन बनाकर आउट

    राजस्थान रॉयल्स का 8वां विकेट गिरा। डेविड मिलर 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। डेविड मिलर को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। राजस्थान का स्कोर 17.5 ओवर में 77-8 रन है। 

  • 5 Oct 2021 3:34 PM GMT

    श्रेयस गोपाल शून्य के स्कोर पर आउट

    राजस्थान का एक और विकेट गिरा। श्रेयस गोपाल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। श्रेयस गोपाल को जसप्रीत बुमराह ने ईशान किशन के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान का स्कोर 16.3 ओवर में 76-7 रन है। 

  • 5 Oct 2021 3:31 PM GMT

    राजस्थान का 6वां विकेट गिरा

    राजस्थान रॉयल्स का 6वां विकेट गिरा। राहुल तेवतिया 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। राहुल तेवतिया को  जेम्स नीशम ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 76-6 रन है। 

  • 5 Oct 2021 3:07 PM GMT

    राजस्थान का 5वां विकेट गिरा

    राजस्थान रॉयल्स का आधी टीम लौटी पवेलियन। ग्लेन फिलिप्स 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स को नाथन कूटर नाइट ने क्लीन बोल्ड करके आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11 ओवर में 5 विकेट पर 53-5 रन है। 


  • 5 Oct 2021 3:02 PM GMT

    शिवम दुबे 3 रन बनाकर आउट

    राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा। शिवम दुबे 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शिवम दुबे को जेम्स नीशम ने क्लीन बोल्ड आउट करके पवेलियन भेजा। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 9.3 ओवर में 50-4 रन है। 

  • 5 Oct 2021 2:42 PM GMT

    सैमसन 3 रन बनाकर आउट

    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन महज तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। सैमसन को जैमी नीशम ने जयंत यादव के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6.3 ओवर में तीन विकेट पर 41-3 रन है।



Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story