×

UP Gov Jobs 2023: राज्य कर विभाग में डेढ़ हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

UP Gov Jobs 2023: विभाग अपने स्तर से वर्तमान समय में खाली डेढ़ हजार पदों के अतिरिक्त 30 जून 2023 तक रिक्त होने वाले क्लर्क ग्रुप के सभी पदों का लिस्ट तैयार कर रहा है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 7 Jan 2023 1:00 PM GMT
UP Gov Jobs 2023
X

UP Gov Jobs 2023 (Social Media) 

UP Gov Jobs 2023: जीएसटी लागू होने के बाद काम के बढ़ते असर को देखते हुए गवर्नमेंट ने राज्यकर विभाग में बंपर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विभाग अपने स्तर से वर्तमान समय में खाली डेढ़ हजार पदों के अतिरिक्त 30 जून 2023 तक रिक्त होने वाले क्लर्क ग्रुप के सभी पदों का लिस्ट तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्यकर मुख्यालय द्वारा सभी जोन के डिप्टी कमिश्नर से जून 2023 तक खाली होने क्लर्क के अलावा चालकों के पदों का जानकारी मांगा गया है।

मुख्यालय तैयार करा रहा रिक्त पदों का ब्यौरा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) प्रभावी होने के बाद विभाग में काम का बोझ काफी अधिक बढ़ गया है, जिससे लिपिकीय संवर्ग समेत अन्य अराजपत्रित वर्ग के कर्मचारियों की संख्या काफी हद तक कम हो गई है।

जीएसटी लागू होने के बाद कर्मचारियों पर बढ़ा बोझ

विभाग पहले से ही कर्मचारियों की कमी से जुझ रहा है, इसके साथ ही डिपार्टमेंट में क्लर्क के 245 से ज्यादा पद खाली है। जिस वजह से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा था।

आपको बता दें पिछले दिनों इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई मीटिंग में कर्मचारियों की कमी के चलते बाधित होने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई थी।

सभी जोन से जून तक रिक्त होने वाले पदों की मांगी गई सूचना

बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि मौजूदा चयन वर्ष (2022-23) के अतिरिक्त अगले चयन वर्ष (2023-24) में खाली होने वाले पदों पर भी भर्ती का योजना तैयार कर ली जाए।

इस आधार पर वाणिज्यकर विभाग वर्तमान समय में खाली पड़े पदों के अलावा दोनों चयन वर्ष में वैकेंट होने वाले पदों का सूची तैयार कर रहा है। डिप्टी कमिश्नर (स्थापना) ने सभी जोन के अपर आयुक्तों को एक सप्ताह के अंदर खाली पदों की जानकारी हेडक्वार्टर को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story