×

Karnataka Congress Survey: कर्नाटक में चुनाव से पहले कांग्रेस ने करवाया चुनावी सर्वे, रिपोर्ट देख चौंक गई पार्टी

Karnataka Congress Survey: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सर्वे रिपोर्ट पर कहा, BJP को पता चल गया है लोग जागरूक हो गए हैं। BJP के कई पूर्व MLA ने कांग्रेस का दामन थामा।

aman
Written By aman
Published on: 7 March 2023 12:08 PM GMT
Karnataka Congress Survey
X

D K Shivakumar (Social Media)

Karnataka Congress Survey: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने दावे पेश कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस का एक सर्वे आया है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (D K Shivakumar) ने आज (6 मार्च) आगामी चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के सर्वे में अनुमान जताया गया है कि, आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी 224 सीटों में से 140 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। डीके शिवकुमार ने ये भी कहा है कि, आने वाले दिनों में राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई मौजूदा विधायक पार्टी में शामिल होंगे।

आपको बता दें, BJP के दो पूर्व एमएलए और मैसूर के पूर्व मेयर ने मंगलवार को कांग्रेस ज्वाइन किया। कांग्रेस इसे बीजेपी को बड़ा झटका देने के तौर पर देख रहे है। बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने वाले तीन नेताओं में कोल्लेगला के पूर्व विधायक जी एन नंजुंदास्वामी (G N Nanjundaswamy), बीजापुर के पूर्व MLA मनोहर आइनापुर (Manohar Ainapur) और मैसूरु के पूर्व मेयर पुरुषोत्तम (Former Mayor of Mysuru Purushottam) शामिल हैं।

गुजरात के ठीक बाद कर्नाटक में में चुनाव चाहती थी BJP

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ये भी दावा किया कि बीजेपी 2022 के गुजरात चुनाव के नतीजे आने के तुरंत बाद कर्नाटक में चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) कराना चाहती थी, मगर इस कदम से पीछे हट गई।

कांग्रेस के सर्वे में क्या?

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, हमने पहले भी सर्वे करवाया था। तब हमारी सीटों की संख्या 136 होने का अनुमान जताया गया था। लेकिन हालिया सर्वे में पार्टी को 140 सीटों से अधिक मिलने का अनुमान है। उन्होंने कहा, बदलाव शुरू हो गया है। डीके शिवकुमार बोले, हम इसे पूरे राज्य में यात्रा के दौरान देख रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा, कि चुनाव में करीब 50 दिन बचे हैं। लेकिन, इसमें देरी हो रही है। इसकी वजह, बीजेपी को लगता है कि जितने दिन उन्हें मिलेंगे, उतना ही उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसीलिए वे इस तरह के प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें, कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

कांग्रेस में शामिल होंगे और कई और MLA

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि, 'पूर्व विधायक बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में हम उन मौजूदा विधायकों की सूची की भी घोषणा करेंगे जो शामिल होंगे। उन्होंने कहा, इस संबंध में चर्चा चल रही है। डीके शिवकुमार ने कहा, मैं फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं कर रहा हूं। उन्होंने ये भी कहा, ये नेता बिना किसी शर्त के कांग्रेस में आ रहे हैं। बिना किसी दबाव के वो पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story