×

ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को किया बर्खास्त, कहा- येट्स ने न्यायिक विभाग को दिया धोखा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने डाना बोएंते को येट्स की जगह अटॉर्नी जनरल बनाया है। बोएंते अभी तक वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल थे।

By
Published on: 31 Jan 2017 4:01 AM GMT
ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को किया बर्खास्त, कहा- येट्स ने न्यायिक विभाग को दिया धोखा
X

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल सैली येट्स को बर्खास्त कर दिया है। क्योंकि येट्स ने ट्रंप के आदेश का अदालत में बचाव करने से मना कर दिया था। बता दें कि ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही 7 मुस्लिम देशों के प्रवासियों की अमेरिका में एंट्री पर बैन लगा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने डाना बोएंते को येट्स की जगह अटॉर्नी जनरल बनाया है। बोएंते अभी तक वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल थे। व्हाइट हाउस की तरफ से एक बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि येट्स ने न्यायिक विभाग से धोखा किया है। येट्स इस पद पर पूर्व राष्ट्रपति ओबामा की पसंद हैं। वह सीमा और गैर-कानूनी प्रवासियों के मसलों पर कमजोर अधिकारी भी हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार 27 जनवरी को अमेरिका के रिफ्यूजी कार्यक्रम को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया। इसके साथ ही मुस्लिम-बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने पर पाबंदी लगा दी गई। जिसके बाद ट्रंप के इस फैसले की दुनिया भर में आलोचना भी हुई थी।

Next Story