×

हिमाचल चुनाव : पिछले साल से 1% ज्यादा पड़े वोट, इस बार 74% वोटिंग

aman
By aman
Published on: 9 Nov 2017 1:30 PM GMT
हिमाचल चुनाव : पिछले साल से 1% ज्यादा पड़े वोट, इस बार 74% वोटिंग
X
हिमाचल की 68 सीटों पर मतदान शुरू, वीरभद्र और धूमल की प्रतिष्ठा दांव पर

शिमला: हिमाचल प्रदेश की कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार (09 नवंबर) को मतदान हुआ। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने मीडिया को बताया कि राज्य में शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के तक 74 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि 2012 विधानसभा चुनावों में 73.51 प्रतिशत वोट पड़े थे। यह पिछली बार से 1 फीसदी वोटिंग ज्यादा है। 2007 में यह 68.36 फीसदी था। 1977 के बाद से अब तक सबसे अधिक मतदान 2012 में हुआ था। इस बार यह रिकार्ड भी टूट गया। वहीं साल 2014 लोकसभा चुनावों में राज्य में 64.45 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

उन्होंने बताया कि शराब और अन्य नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे। मतदान के दौरान किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं है। संदीप सक्सेना ने बताया कि 136 पोलिंग बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारी तैनात थीं। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे गुजरात चुनाव के साथ ही यानी 18 दिसंबर को आएंगे।

वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शिमला के पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं हमीरपुर से बीजेपी के सीएम कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने बिलासपुर के एक पोलिंग बूथ में मतदान किया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 18 दिसंबर को गुजरात चुनाव की मतगणना के साथ ही होगी।

यह भी पढ़ें ... हिमाचल चुनाव : बिछा रेड कारपेट, आजाद भारत के पहले वोटर ने डाला वोट

क्या कहा प्रेम कुमार धूमल ने ?

हमारा लक्ष्य 50 सीटों का था। लेकिन, अब जब हमें इतना समर्थन मिल रहा है तो हमें 60 से अधिक सीटों की उम्मीद है।

क्या कहा वीरभद्र ने ?

-हमें पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है।

-अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी।

क्या कहा अनुराग ठाकुर ने ?

लोगों ने अब कांग्रेस से छुटकारा पाने की सोच ली है। इस राज्य को धूमल जी जैसे नेता की जरूरत है क्योंकि यह राज्य पहले से ही 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा, कि 'निष्पक्ष चुनाव करवाने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। वैसे तो मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, लेकिन यदि मतदान केंद्रों पर ज्यादा लोग होंगे तो मतदान का समय बढ़ाया भी जा सकता है।

पीएम की अपील

पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन है। मेरी विनती है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।



ये भी पढ़ें ...हिमाचल चुनाव : तो क्या BJP को मिलेगी नोटबंदी की पूरी सजा !

प्रदेश के कुल मतदाता

हिमाचल प्रदेश में कुल 25,68,761 पुरुष मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य में 24,57,166 महिला वोटर भी रजिस्टर हैं। यही नहीं,14 थर्ड जेंडर वोटर भी इस बार अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करेंगे। इस तरह से कुल 50,25,941 मतदाता गुरुवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

ये भी पढ़ें ...हिमाचल चुनाव : धूमल ने राहुल को थमाया मानहानि का नोटिस

कुल 337 प्रत्याशी मैदान में

बता दें, कि इस चुनाव में वैसे तो कुल 338 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन वडसर विधानसभा क्षेत्र से लोक गठबंधन पार्टी के नेता विनोद कुमार के असामयिक निधन की वजह से 337 ही उम्मीदवार ही रह गए हैं। वहीं, इस चुनावी मैदान में 19 महिला प्रत्याशी भी टक्कर दे रही हैं। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी ने 42 सीटों और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पाटी (माकपा) ने 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

ये भी पढ़ें ...हिमाचल चुनाव : वीरभद्र की कर्मभूमि ‘रोहडू’ में BJP ठोक रही ताल

प्रदेशभर में 7,525 मतदान केंद्र

राज्यभर में चुनाव प्रक्रिया को आसानी से पूरा करने के लिए 7,525 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 136 मतदान केंद्रों को महिला कर्मचारियों के हवाले किया गया है। इनमें 399 संवेदनशील व 983 वल्नरेबल मतदान केंद्र हैं। सर्वाधिक 161 मतदान केंद्र ठियोग में व सबसे कम 84 मतदान केंद्र धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में हैं।

ये भी पढ़ें ...हिमाचल चुनाव : ‘पालमपुर’ में विरासत और खुद को साबित करने की जंग

37,605 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर

चुनाव के लिए 11,283 बैलेट यूनिट, 9,809 कंट्रोल यूनिट और 11,050 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में 37,605 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए हैं। सबसे ऊंचा हिक्किम मतदान केंद्र लाहौल-स्पीति जिले में है, जो 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

ये भी पढ़ें ...हिमाचल चुनाव : ‘पालमपुर’ में विरासत और खुद को साबित करने की जंग

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा, कि 'मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर केंद्र पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात होंगे। प्रदेश में 11,300 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, जबकि 5,430 होमगॉर्ड के जवान राज्य से तैनात हैं, जबकि एक हजार होमगॉर्ड उत्तराखंड से बुलाए गए हैं।'

ये भी पढ़ें ...हिमाचल, गुजरात चुनाव : एक्जिट पोल पर 9 नवंबर से 14 दिसंबर तक रोक

सबसे बड़ा और छोटा विधानसभा क्षेत्र

लाहूल और स्पिती क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है, लेकिन मतदाताओं की संख्या के अनुसार यह सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है। मतदाताओं की संख्या के अनुसार सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यह सुल्लाह है।





aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story