×

रोज रात को दो लड़कियों से बनाता था शारीरिक संबंध!, दुनिया के एक नंबर खिलाड़ी ने किया था अपनी बायोग्राफी में खुलासा

Ilie Nastase Reveals: दुनिया में कई ऐसे महान खिलाड़ी हुए हैं, जो मैदान पर अपने खेल को लेकर और बाहर अपनी रंगीन मिजाजी के लिए जाने जाते हैं। आजकल शादी से पहले अफयेर होना आम बात हो गई है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 26 Dec 2022 11:03 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2022 11:08 AM GMT)
Ilie Nastase Reveals
X

Ilie Nastase Reveals: दुनिया में कई ऐसे महान खिलाड़ी हुए हैं, जो मैदान पर अपने खेल को लेकर और बाहर अपनी रंगीन मिजाजी के लिए जाने जाते हैं। आजकल शादी से पहले अफयेर होना आम बात हो गई है। लेकिन आज हम आपको एक खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपनी जिंदगी में 1-2 नहीं बल्कि 2 हज़ार से ज्यादा लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाए थे। इसका खुलासा खुद इस खिलाड़ी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी (Ilie Nastase Autobiography) में किया था। ये कोई आम खिलाड़ी नहीं था बल्कि टेनिस की दुनिया में एक तरफा राज़ करने वाले एक नंबर खिलाड़ी थे। रोमानिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी इली नास्टेस अपने खेल से ज्यादा अपनी रंगीन मिजाजी के लिए मशहूर हुए। चलिए हम आपको बताते हैं इली नास्टेस जुड़ी उन बातों के बारे जिसके कारण वो हमेशा विवादों में रहे....

2 हज़ार से ज्यादा लड़कियों से शारीरिक संबंध:

टेनिस खिलाड़ी इली नास्टेस ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में अपनी सेक्स लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया था। 1973 और 1974 में दुनिया के एक नंबर टेनिस खिलाड़ी रहे इली नास्टेस की ऑटोबायोग्राफी काफी विवादों में भी रही थी। इली नास्टेस ने अपनी बायोग्राफी में दावा किया था कि उन्होंने 2500 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। लेकिन इसके बाद एक इंटरव्यू में हालांकि इस बात से मना भी कर दिया था। डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ''मुझे महिलाएं पसंद हैं। मैं महिलाओं से प्यार करता हूं। एक महिला से प्यार करना नॉर्मल है। लेकिन 2500 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध के बारे में उन्होंने इनकार किया। नास्टेस ने कहा- मैं नहीं जानता- 300, 400? मैंने कभी इसकी गिनती नहीं की...

रोमानिया की मॉडल से की तीसरी शादी:

अपनी रंगीन मिजाजी के लिए अपने खेल से ज्यादा चर्चा में रहने वाले इस टेनिस स्टार ने अब तक तीन शादियां की। अपनी दो पत्नियों को तलाक देने के बाद इली नास्टेस ने अपने से 30 साल छोटी लड़की के साथ शादी रचाई थी। नास्टेस की पहली पत्नी का नाम अमालिया टीओडोसेस्कु था, जिनसे उनकी पहली मुलाकात 2004 में हुई थी। और सबसे ख़ास बात जब उनकी पत्नी को नास्टेस के 2 हज़ार से ज्यादा लड़कियों से शारीरिक संबंध की बात का पता लगा तो वो गुस्से की बजाय इस बात से खुश हुई थी। अपनी ऑटोबायोग्राफी में नास्टेस ने दावा किया था कि समय वो रोज रात को दो लड़कियों से संबंध बनाते थे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story