×

भारत-जापान के बीच हुआ असैन्य परमाणु समझौता, NSG पर मिला समर्थन

By
Published on: 11 Nov 2016 12:14 PM GMT
भारत-जापान के बीच हुआ असैन्य परमाणु समझौता, NSG पर मिला समर्थन
X

टोक्योः भारत और जापान के बीच असैन्य परमाणु समझौते पर मुहर लग गई। पीएम नरेन्द्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो अबे की मौजूदगी में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

भारत और जापान की रणनीतिक साझेदारी से समाज में शांति और बैलेंस आएगा। भारत और जापान ने एक साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की तैयारी की है।

एनएसजी सदस्यता का किया समर्थन

जापान के पीएम शिंजो आबे ने भारत की एनएसजी में सदस्यता के लिए पूर्ण समर्थन का ऐलान किया है।

परमाणु समझौता क्लाइमेट चेंज के हिसाब से है महत्वपूर्ण

पीएम मोदी ने भारत और जापान को एक दूसरे का नैचुरल पार्टनर बताया और कहा कि यह समझौता क्लाइमेट चेंज के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण है। जापान भारत के इंफ्रास्टक्चर और टेक्नालॉजी में सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है।

जापान पर हुआ था परमाणु हमला

बता दें कि जापान ही वह देश है जिसने परमाणु हमले को झेला है। 1945 में जापान के नागासाकी और हिरोशिमा में अमेरिका द्वारा परमाणु बम से हमला किया था। इसके दर्द से जापान अभी तक उबर नहीं पाया है।

Next Story