×

निर्मला बनीं नई रक्षा मंत्री, पीयूष को रेल की कमान, देखें पूरी लिस्ट

aman
By aman
Published on: 3 Sep 2017 8:13 AM GMT
निर्मला बनीं नई रक्षा मंत्री, पीयूष को रेल की कमान, देखें पूरी लिस्ट
X
राफेल सौदे पर कांग्रेस का आरोप राजनीति से प्रेरित और शर्मनाक : रक्षामंत्री

नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार (3 सितंबर) को हुआ। इसमें कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी कैबिनेट के इस फेरबदल में मौजूदा चार मंत्रियों का प्रमोशन कर कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है। ये चारों मंत्री हैं निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी,पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान।

ये भी पढ़ें ...13 मंत्रियों ने ली शपथ, निर्मला-प्रधान-पीयूष-मुख़्तार को मिला प्रमोशन

शपथ ग्रहण के बाद अब विभागों के बंटवारे की भी खबर आ रही है। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद निर्मला देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी। हालांकि इंदिरा ने पीएम रहते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थीं।

ये भी पढ़ें ...लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार करने वाले आर.के. सिंह बने मोदी के मंत्री

पढ़ें, किसे कौन सा मंत्रालय मिला :

-वहीं, पीयूष गोयल को रेल मंत्री बनाया गया है। पीयूष गोयल के पास कोयला मंत्रालय भी रहेगा।

-सत्यपाल को शिक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है।

-स्मृति ईरानी को संचार मंत्री बनाया गया है। स्मृति इरानी के पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी बनी रहेगी।

-नितिन गडकरी को गंगा एवं जल संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें ...मोदी ने शिव प्रताप को मंत्री बनाकर योगी को दिया तगड़ा झटका !

-उमा भारती को पेयजल-सफाई मंत्री बनाया गया है।

-हरदीप पुरी को आवास और शहरी मामलों (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है।

-अल्फ़ोंस को पर्यटन और राज्य मंत्री बनाया गया है।

-धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्रालय दिया गया है।

-आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है।

ये भी पढ़ें ...चाय वाले की कैबिनेट में अब साइकिल का पंक्चर बनाने वाला भी शामिल

-अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है।

-विजय गोयल से खेल मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा वापस ले लिया गया है।

-राज्यवर्धन राठौड़ को इस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-राठौड़ सूचना और प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री भी बने रहेंगे।

-विजय गोयल को अब संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनाया गया है।

-शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है।

-नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास और खनन मंत्रालय सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें ...सबसे गरीब हैं अल्फोंस, जबकि हरदीप की संपत्ति का ब्योरा ADR के पास नहीं

-अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्यमंत्री बनाया गया है।

-राजकुमार सिंह को ऊर्जा एवं नवीकरणीय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है।

-गजेन्द्र सिंह शेखावत को कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्रालय मिला है।

-गिरिराज सिंह अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं

आगे की स्लाइड में देखें मोदी के मंत्रियों की लिस्ट ...

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story