×

न्यूज ट्रैक का ताजा सर्वे तीन राज्यों में कांग्रेस कर रही है लीड

लखनऊ: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद न्यूज ट्रैक टीम द्वारा किये गए सर्वे के नतीजों में मतदाता का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा दिखाई दिया है। इस आधार पर यह बात दावे के साथ कही जा सकती है कि एनडीए सरकार के साढ़े चार साल के कार्यों का राज्यों के इन चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

राम केवी
Published on: 8 Dec 2018 8:14 AM GMT
न्यूज ट्रैक का ताजा सर्वे तीन राज्यों में कांग्रेस कर रही है लीड
X

न्यूज ट्रैक टीम

लखनऊ: देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद न्यूज ट्रैक टीम द्वारा किये गए सर्वे के नतीजों में मतदाता का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ा दिखाई दिया है। इस आधार पर यह बात दावे के साथ कही जा सकती है कि एनडीए सरकार के साढ़े चार साल के कार्यों का राज्यों के इन चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। मतदाता विधानसभा चुनाव को स्थानीय प्रशासन और स्थानीय मुद्दों से जोड़कर देख रहा है। सवाल पूछे जाने पर लोगों ने खुलकर कहा कि राषट्रीय स्तर पर जहां उनकी पसंद नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार है वहीं राज्य स्तर पर वह कांग्रेस को मौका देने से गुरेज नहीं कर रहा है। इसमें राज्यों के वर्तमान नेतृत्व से नाराजगी का मुद्दा भी शामिल है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर न्यूज ट्रैक का ताजा सर्वे

यही वजह है कि न्यूज ट्रैक टीम के सर्वे में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा को कड़ी चुनौती देती दिखाई दी है। तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस सत्ता में वापसी करती दिख रही है तो मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा की ओर संकेत हो रहे हैं। यहां सत्ता कांग्रेस के हाथ से फिसलती दिख रही है। बहरहाल 11 दिसंबर को मतगणना के बाद अंतिम तौर पर यह साफ हो जाएगा कि किसका सितारा चमका और किसका सितारा अस्त हुआ। और किसका आकलन वास्तविकता के करीब रहा।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की वापसी संभव

मध्य प्रदेश में न्यूजट्रैक टीम के ताजा सर्वे में कांग्रेस को 41% वोट मिल रहे है। वहीं बीजेपी को 33% मतों से संतोष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसी तरह समाजवादी पार्टी को 07% और बसपा को 09% मतों का समर्थन जरूर हासिल हो रहा है लेकिन यह सीटों को निकालने में कितना परिवर्तित होगा यह वक्त बताएगा कहीं इस आधार पर सीटें इन दोनो दलों को हासिल हो गईं तो नई सरकार के गठन में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। इसके अलावा मत हासिल करने में अन्य प्रत्याशी भी 10% वोट को अपने पाले में खीचेंगे। जो त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति किंग मेकर की भूमिका में आ सकते हैं। ताजा सर्वे के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार प्रबल हैं। न्यूज ट्रैक टीम के सर्वे के मुताबिक विधानसभा की कुल 230 सीटों में कांग्रेस को 130-138 और भाजपा को 70-90 सीटें मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बना सकती है सरकार

न्यूजट्रैक के विशलेषण के मुताबिक छत्तीगढ़ में कुल 90 सीटें हैं, जिसमें कांग्रेस 40-50, भाजपा 35-45, अन्य 2 सीटें ला सकती हैं। यानी इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस सरकार बना सकती है। सर्वे के मुताबिक सरगुजा मंडल में 14 सीटों में से आठ से दस कांग्रेस को और पांच से सात भाजपा को मिलने की संभावना है जबकि बिलासपुर मंडल में 25 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला कांटे का रह सकता है दोनो को 13-11 सीटें मिल सकती हैं। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिल सकती है। इसी तरह दुर्ग मंडल में बीस में 12 सीटें भाजपा और आठ सीटें कांग्रेस को जाती दिख रही हैं। रायपुर मंडल की 18 सीटों में कांग्रेस को नौ दस और भाजपा को सात आठ सीटें जा सकती हैं जबकि एक सीट निर्दल को जा सकती है। बस्तर मंडल की 13 सीटों में नौ कांग्रेस को और चार भाजपा को जा सकती हैं।

राजस्थान भाजपा के हाथ से फिसल रहा है

न्यूजट्रैक टीम के सर्वे के अनुसार राजस्थान भाजपा के हाथों से फिसल रहा है। सर्वे के मुताबिक विधानसभा की कुल 199 सीटों में कांग्रेस 118-140 के बीच और भाजपा 55-75 सीटों के बीच रह सकती है। राजस्थान में पिछले 25 सालों का इतिहास भी यही बताता है कि कोई भी सरकार पलटकर सत्ता में नहीं आयी है। वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ तो भाजपा नेतृत्व के साथ सीधा पंगा भी एक फैक्टर है जिसमें उन्होंने प्रत्याशी चयन में अपनी मनमानी की है। यदि राजस्थान भाजपा के हाथ से निकला तो वसुंधरा राजे की कुर्सी तो जाएगी ही पार्टी में भी वह हाशिये पर जा सकती हैं।

टीआरएस की वापसी संभव

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ फतह में कांग्रेस भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है। तो दूसरी तरफ तेलंगाना में तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (टीआरएस) के फिर से सत्‍ता में वापसी करने की संभावनाएं प्रबल होती दिख रहीं है। तेलंगाना की कुल 119 विधानसभा सीटों में टीआरएस को 60-67 कांग्रेस को 30-35 और भाजपा को 6-10 सीटें मिलने के आसार हैं।

मिजो नेशनल फ्रंट की मिजोरम में बनेगा सरकार!

मिजोरम में विधानसभा की कुल 40 सीट हैं। यहां जो भी पार्टी 21 सीट जीत लेगी सरकार उसी की बन जाएगी। लेकिन न्यूज ट्रैक के सर्वे के मुताबिक यहां इस बार यहां कांग्रेस की सरकार नहीं बन रही है। कांग्रेस इस बार यहां 12-15 सीटों के बीच अटक सकती है जबकि मिजो नेशनल फ्रंट 15-25 सीटें जीतकर यहां सरकार बना सकता है।

राम केवी

राम केवी

Next Story