×

Cricketers who Have Govt Job: ये हैं भारत के 5 ऐसे खिलाड़ी, जिनके पास है सरकारी नौकरी

Cricketers who have Govt Job:क्रिकेट के फैंस दुनियाभर में करोड़ों लोग हैं।लेकिन भारत में क्रिकेट को लेकर एक अलग ही बात है। भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल ही नहीं है ये एक इमोशन से हैं।

Anupma Raj
Published on: 10 Sep 2022 3:26 AM GMT
Indian cricketers who have Govt jobs
X

Cricketers who have Government Jobs (Image: Social Media)

Cricketers who have Govt Job: क्रिकेट के फैंस दुनियाभर में करोड़ों लोग हैं। लेकिन भारत में क्रिकेट को लेकर एक अलग ही बात है। भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल ही नहीं है ये एक इमोशन से जिससे फैंस अपने खिलाड़ियों से जुड़े होते हैं। हालांकि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है लेकिन क्रिकेट को भी भारत में कम प्यार नही मिलता। भारत सरकार भी अपने इन खिलाड़ियों के लिए अक्सर कुछ ना कुछ कदम उठाती रहती है।

दरअसल भारत ने इस खेल को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं, जैसे सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह,गौतम गंभीर, विराट कोहली आदि। बता दे कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ इस खेल को खेला बल्कि इसे भारत मे बुलन्दियों तक पहुँचाया हैं। इन्ही में कुछ खिलाड़ियों को क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए सरकार द्वारा सरकारी नौकरी भी दी गई है। आइए जानते हैं पांच पॉपुलर भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जिनके पास है सरकारी नौकरी है। आइए जानते हैं विस्तार से:

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को कौन नहीं जानता, सचिन ने जो भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दिया है शायद ही कोई दूसरा दे पाएगा। बता दे कि सचिन तेंदुलकर ने काफी छोटी उम्र में ही भारत के लिए क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। सचिन ने अपने नाम कई रिकार्ड्स बनाए हैं जिन्हें कोई तोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। बता दे कि भारत सरकार की ओर से साल 2010 में सचिन तेंदुलकर को वायुसेना में ग्रुप कैप्टेन बनाया गया था।

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) नाम ही काफी है पहचान के लिए। दरअसल धोनी एक ऐसा नाम है जिसे लोग अपना आइडल मानते हैं, यंग क्रिकेटर्स उनसे सीख लेते हैं। बता दे कि धोनी ने भारत को 2007 और 2011 में विश्व कप जितवाया था। इसके अलावा माही की कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी भी जीत चुका है। हालांकि धोनी क्रिकेट खेलने से पहले भी इंडियन रेलवे में सरकारी नौकरी कर रहे थे, लेकिन अपने पैशन को पूरा करने के लिए माही ने सरकारी नौकरी तक को छोड़ दिया था। हालांकि उनके बेहतरीन प्रदर्शन के कारण भारत सरकार ने कपिल देव की तरह ही धोनी को भी भारतीय सेना में लियूटीनैंट कर्नल की उपाधि से नवाज़ा है।

उमेश यादव

भारत के बेहतरीन गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने अंतराष्ट्रीय खेल (International Cricket) में पहली बार साल 2010 में कदम रखा था और उन्होंने टेस्ट मैच में साल 2011 में कदम रखा रखा था। उमेश आज की तारीख में टेस्ट टीम के एक अहम् हिस्सा बन चुके हैं और उमेश यादव एक राइट आर्म पेसर हैं। बता दे कि उमेश यादव वैसे तो पुलिस कांस्टेबल बनना चाहते थे मगर लिखित परीक्षा में फेल हो जाने के कारण वह ऐसा करने में असफल रहे थे। बाद में क्रिकेट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर साल 2017 में उमेश यादव को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने उन्हें असिस्टेंट मैनेजर के पद में नियुक्त किया। बता दे उमेश यादव को यह नौकरी खेल कोटा के तहत मिली थी।

युजवेंद्र चहल

भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav ) के स्पिन बॉलिंग जोड़ी से भला कौन नहीं वाकिफ है? साल 2016 में इन दोनों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। बता दे कि भारत सरकार द्वारा चहल को इनकम टैक्स ऑफिस में एक हाई पोस्ट पर नियुक्त किया गया। दरअसल युजवेंद्र चहल के पिता जी ने एक मीडिया कंपनी को इस बात की जानकारी दी थी की उनके बेटे को भारत सरकार ने इनकम टैक्स ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया है।

केएल राहुल

भारत के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट साल 2014 में खेला था तब से वह लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। आपको बता दें की केएल राहुल टेस्ट टीम का हिस्सा बहुत कम ही रहे हैं। दरअसल के एल राहुल के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण साल 2018 में केएल राहुल को रिज़र्व बैंक के गवर्नर एस.एस मुंधरा के कहने पर असिस्टेंट मैनेजर के पद में नियुक्त किया गया था। बता दे कि केएल राहुल रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story