×

अगर पति में हैं ये 5 गुण, तो फिर बेस्ट कपल हैं आप

Charu Khare
Published on: 25 Jun 2018 6:37 AM GMT
अगर पति में हैं ये 5 गुण, तो फिर बेस्ट कपल हैं आप
X

लखनऊ: उम्र के बढ़ते पड़ाव को देखते हुए हर लड़की अपनी शादी को लेकर चिंतित रहती हैं। वो एक ऐसा लड़का चाहती हैं जो उनके मन मुताबिक हो। जो जिंदगी भर उसका साथ दे। जो उसका पति ही नहीं बल्कि एक अच्छा दोस्त बनकर रहे। जैसे हर लड़का चाहता हैं की उनकी होने वाली दुल्हन सर्वगुण सम्पन हो वैसे ही हर लड़की सोचती हैं। कि उसके जीवन साथी में वो सब गुण हो जो उसे वर्ड बेस्ट हसबेंड बनाएं।

क्यूकि जीवन में लाइफ पार्टनर का होना बहुत जरुरी होता है। पूरी जिन्दगी हम अकेले जिंदगी नहीं बिता सकते है इसलिए हम शादी करते है। लेकिन शादी करने से पहले हम ये सोचते हैं कि हमारे लाइफ पार्टनर में उपरोक्त विशेषतायें होनी चाहिये। तो इस समस्या को देखते हुए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सुझाव लेकर आए हैं जो एक आदर्श पति में होते हैं।

Image result for husband wife

जिम्मेदारी की भावना

जिसे हम अपने पति के रूप में चुनते है हम चाहते है कि वो हमारे रिश्ते को लेकर जिम्मेदार रहे। अपने रिश्ते का सारा दायित्व आप पर ही ना छोड़ दे। उसे भी अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए।

Related image

शादी के सही माइने जनता हो

जिस इंसान से शादी करने जा रही हैं सबसे पहली बात उसे शादी का सही मतलब पता होना चाहिए। तो आपका उससे शादी करने का फैसला बिल्कुल सही है। क्यूकि शादी एक पवित्र बंधन है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए।

Image result for husband wife

धार्मिक और अनुशासित हो

एक औरत के साथ-साथ एक पुरुष का भी धर्म में विश्वाश होना चाहिये क्योकि यदि दोनों धार्मिक प्रवृत्ति के होगे तभी तो वह अपनी सन्तान को भी धर्म की शिक्षा दे पाएंगे। उनका ये अच्छा आचरण बच्चो तथा परिवार के लिए बहुत जरुरी होता है। इसके साथ–साथ पुरुष का अनुशासित होना भी जरुरी है क्योकि अनुशासित व्यक्ति ही अपने वैवाहिक जीवन को सही से चला पाते है और अपने परिवार को सही से सम्भालते है।

Image result for husband wife

सहनशीलता की भावना

एक अच्छे साथी के अन्दर सहनशीलता की भावना होनी चाहिए जो एक सच्चा साथी आपको हर समय अपने साथ रहने के लिए मजबूर नहीं करेगा। वह इस तरह की कोई बात नहीं करता। जो आपको मजबूर करने के बजाय वह आपको इम्प्रेस करने और यह जताने की कोशिश करेगा कि वह आपके प्यार के लायक है।

Image result for husband wife

शादी के रिश्ते को महत्व देता हो

अक्सर महिलाओ से ये शिकायत सुनने को मिलती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें टाइम नही देता हैं हमेशा वो घर से बाहर रहने के बहाने ढूंढा करते हैं वे एक दूसरे से पूरी तरह से कट कर रह रहे होते हैं। इससे बचने के लिए, जोड़ों को अपनी अच्छी यादों को शेयर करने की जरुरत होती है और जीवन में आगे की प्लानिंग करने की जरूरत होती है। साथ बिताए वो पल जिसे फिर से याद कर खुशी महसूस हो, जिससे फिर से मन प्रसन्न हो उठे वैसी ही यादों को याद करने की आवश्यकता है।

Charu Khare

Charu Khare

Next Story