×

Mascara Tips: आंखो को खुबसुरत दिखाने के लिए इस तरह से लगाएं मस्करा

Mascara Tips: शरीर का सबसे खूबसूरत हिस्सा आखों को माना जाता हैं। बड़ी आंखें अक्सर कई लोगों की पहली पसंद होती हैं , क्योंकि ये चेहरे का आकर्षण बढ़ती हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 10 Jan 2024 6:20 PM GMT
Mascara Tips: आंखो को खुबसुरत दिखाने के लिए इस तरह से लगाएं मस्करा
X

Mascara Tips: शरीर का सबसे खूबसूरत हिस्सा आखों को माना जाता हैं। बड़ी आंखें अक्सर कई लोगों की पहली पसंद होती हैं , क्योंकि ये चेहरे का आकर्षण बढ़ती हैं।हालाकि, कुछ महिलाएं चाह कर भी अपनी छोटी आखों को बड़ा नही दिखा पाती। ऐसे में मस्कारा की मदद से आप बड़ी आंखो की चाहत को पूरी कर सकती हैं। अगर हम बात करे आखों को आकर्षित दिखाने में, तो कर सकती हैं मस्कारा हमारी मदद।मस्कारा क्लागते ही हमारे चेहरे को चार चांद लग जाते हैं। मस्कारा को हम नो मेकअप लुक में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मस्कारा लगाना कुछ लोगो को आती हैं तो कुछ को बिल्कुल ही नही आती। लेकिन मस्कारा का परफेक्ट तरीके से लगना बहुत जरूरी होता हैं । अगर परफेक्ट तरीके से मस्कारा लगाएं जाएं तो पलके घनी, लंबी और खूबसूरत लगती हैं, जिसे आप के चेहरे की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती हैं और आपको नकली आईलैशेज की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते हैं क्या है सही तरीका मस्कारा लगाने की –

इस तरह से लगाएं मस्करा (How to apply Mascara)

1. सही मस्कारा को चुने –

सबसे पहले आप सही मस्कारा का चुनाव करे। मस्कारा का चुनाव करते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि जो मस्कारा आपने लिया है वो वॉटरप्रूफ हो।वॉटरप्रूफ मस्कारा फैलती नही और यह पलको पर कई घंटे तक रहती हैं। मस्कारा का रंग आप अपनी पसंद की ले।

2. पलको को कर्ल करे–

लोगो को मस्कारा से पलको को ऊपर की तरफ घूमने नही आती। इस लिए आप एक आईलैशेज कर्लर की मदद से अपनी पलको को मस्कारा अप्लाई करने से पहले कर्ल कर सकते है। पलको को कर्ल करने के लिए आप आईलैशेस कर्लर से कुछ देर अपनी पलको को दबाएं। ऐसे करने से पलके पहले से ही ऊपर की तरफ घूमी हुई लगती हैं और आप आसानी से मस्कारा लगा सकते और अपनी पलको को घनी और सुंदर बना सकते हैं।

3. कार्ड की मदद से–

कई बार ऐसा होता है की हम मस्कारा लगते वक्त आखों के ऊपर भी लग जाता। ऐसे में बचने के लिए आप किसी भी कार्ड(जैसे atm card) का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने पलको के पीछे इस कार्ड को रखे फिर आराम से मस्कारा लगाएं । ऐसा करने से मस्कारा सिर्फ आपकी पलको पर लगेगी और आपको इसे अप्लाई करने में कोई परेशानी भी नहीं होगी।


4. हल्की कोट लगाएं –

घने और अलग अलग पलको को दिखने के लिए कभी भी मस्कारा ब्रश का इस्तेमाल करे। ध्यान रखे की जब आप मस्कारा ब्रश की मदद से अप्लाई कर रहे हो तब मस्कारा आपकी पलको की जरो पर ज्यादा और सिरे पर कम लगे। मस्कारा ब्रश की मदद से अपनी आखों के ऊपरी पलको पर जरो से सिरे तक हल्के हाथों से हल्के हाथों से लगाए।

5. नीचे की पलको पर भी लगाए मस्कारा –

आखों की खूबसूरत दिखने के लिए नीचे के पलको पर भी मस्कारा लगाएं। मस्कारा ब्रश की सहायता से मस्कारा को अपनी पलको पर जरो से सिरे तक अप्लाई करे। इसे लगते समय आप अपनी निचली पलको के पीछे कार्ड को रख कर आराम से लगा सकती हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story