×

Best Condom Brands in India: यह भारत के टॉप 10 कंडोम ब्रांड, जानिए उनके नाम

Best Condom Brands in India: सरकार देश में बढ़ती संख्या को लेकर काफी चिंतत है और लगातार इस पर मंथन कर रही है कि कैसे देश में जनसंख्या नियंत्रण किया जाए। अगर देश में लोगों के बीच कंडोम के इस्तेमाल के प्रचार पर थोड़ा जोर दिया जाए तो यह जनसंख्या नियंत्रण का एक अच्छा टूल साबित हो सकता है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 27 Dec 2022 2:11 PM GMT
Condom Brands
X

Condom Brands

Best Condom Brands in India: एक समय था जब देश में लोग यौन संबंध बनाने के लिए कंडोम के उपयोग से बचते थे। तब लोगों के बीच भ्रांतियां थी कि इसके उपयोग से कई बीमारियों से परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि जैसे जैसे लोगों के बीच शिक्षा का प्रसार बढ़ा और लोग जागरुक हुए तो सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए कंडोम का उपयोग करने लगे। बीते कई वर्षों में घरेलू बाजार की फार्मा सेक्टर में कंडोम की मांग की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सरकार देश में बढ़ती संख्या को लेकर काफी चिंतत है और लगातार इस पर मंथन कर रही है कि कैसे देश में जनसंख्या नियंत्रण किया जाए। अगर देश में लोगों के बीच यौन संबंध बनाने पर कंडोम के इस्तेमाल के प्रचार पर थोड़ा जोर दिया जाए तो यह जनसंख्या नियंत्रण का एक अच्छा टूल साबित हो सकता है।

हालांकि देश में अब अधिकांश लोग सुरक्षित यौन संबंध के लिए कंडोम का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यौन संबंध बनाने पर कंडोम का उपयोग नहीं करते हैं, जिसकी वजह से कहीं न कहीं देश में जनसंख्या बढ़ रही है। ऐसे लोगों के ज्यादा प्रचार प्रसार करने की जरूत है।

जानिए टॉप कंडोम ब्रांड के नाम ?

वहीं, पहले की तुलना में अब लोग परिवार नियोजन में भी ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। जिसकी वजह से फार्मा सेक्टर में कंडोम की मांगा अधिक हो गई है। इस मांग को देखते हुए फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनियां अपना ध्यान कंडोम बनाने पर भी दे रही हैं। इस वजह से बाजार में फार्मा कंपनियों के कई वैरिएंट के कडोम मौजूद हैं। तो आइये जानते हैं कि भारत की टॉप 10 कंडोम बनाने वाली कंपनियों के बारें में, जिनकी मार्केट में हर समय अधिक डिमांड होती है।

ड्यूरेक्स कंडोम

ड्यूरेक्स कंडोम के लिए भारत सहित दुनिया का नंबर 1 ब्रांड है। ब्रांड का उपयोग दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में युवा पुरुषों और महिलाओं द्वारा किया जाता है। ड्यूरेक्स के पास सबसे सुविधाजनक तरीके से कंडोम, लुब्रिकेंट और सेक्स टॉयज की एक श्रृंखला है। ड्यूरेक्स नियमित रूप से उत्पादों की निर्माण व नवाचार में विशेष ध्यान देती है।

मैनफोर्स कंडोम

दिल्ली स्थित मैनफोर्स ब्रांड भारत में नंबर 1 बिकने वाले कंडोम ब्रांड के रूप में चार्ट में सबसे ऊपर है। यह ब्रांड भारत में प्रीमियम गुणवत्ता वाले कंडोम में श्रेणी का अग्रणी है। मैनफोर्स के पास फिलहाल बाजार में कंडोम के 11 वेरिएंट हैं, जिनमें से 9 फ्लेवर्ड कंडोम हैं।

स्कोर कंडोम

स्कोर टीटीके प्रोटेक्टिव डिवाइसेस लिमिटेड का एक प्रमुख कंडोम ब्रांड है। और यह बाजार में अभी नया है। लेकिन लोगों के बीच स्कोर कंडोम की मांग बढ़ती जा रही है। कंपनी के पास कंडोम कई की बड़ी श्रृंखला बाजार में मौजूद है।

कामसूत्र कंडोम

कामसूत्र भारत में प्रमुख कंडोम ब्रांडों में से एक है। यह भारत में युवा पुरुषों और महिलाओं के बीच सबसे पसंदीदा ब्रांड है। पहले भारत में कंडोम को बिना किसी दुष्प्रभाव के एक सुरक्षित और सरल गर्भनिरोधक के रूप में प्रचारित किया जाता था। यह कंपनी भारत का पहली कंपनी थी, जिसने कंडोम को आनंद बढ़ाने वाले के रूप में चित्रित किया।

मूड्स कंडोम

मूड्स भारत में एक लोकप्रिय कंडोम ब्रांड है। यह देश में युवा पुरुषों और महिलाओं के बीच सबसे लोकप्रिय और सबसे पसंदीदा ब्रांड है। मूड कंडोम अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के लगभग 30 देशों में बेचे जाते हैं। ब्रांड को जल्द ही यूके और यूएस में लॉन्च किया जाएगा। मूड्स के बाजार में कई कंडोम की श्रृंखला मौजूद है।

कोहिनूर कंडोम

कोहिनूर भारत के युवा पुरुषों और महिलाओं के बीच एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कंडोम ब्रांड है। कोहिनूर ने कंडोम के मामले में लोगों के बीच एक विश्वसनीय ब्रांड है। कोहिनूर का स्वामित्व रेकिट और बेंकिज़र इंडिया के पास है।

प्लेगार्ड कंडोम

Playgard कंडोम का निर्माण अल्केम हेल्थकेयर द्वारा किया जाता है, जो एक फार्मा कंपनी है जो अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य प्रोफाइल को बढ़ाने पर केंद्रित है।

ओकामोटो कंडोम

ओकामोटो पिछले 75 वर्षों से व्यवसाय में है। कंपनी बाजारन में पतलेपन बनाने के लिए फेमस है। ओकामोटो कंडोम पतलेपन, कोमलता और सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ चलती है। Okamoto ने ISO4074:2002 की आवश्यकताओं के अनुरूप दुनिया के सबसे पतले लेटेक्स कंडोम का निर्माण किया। कंपनी ने सबसे पतले कंडोम को स्किनलेस स्किन कंडोम का नाम दिया है। ओकामोटो के पास विभिन्न आकार, बनावट, रंग और फेलवर वाले कंडोम की विस्तृत श्रृंखला मौजूद है।

केरेक्स कंडोम

केरेक्स आज विश्व कंडोम बाजार में एक प्रसिद्ध कंडोम ब्रांड है। केयरेक्स कंडोम अफ्रीका, एशिया, अमेरिका और यूरोप के 110 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं। कंपनी Powershot, Assorted Flavour, Gold, Super thin, 3-in-1, Rough and Tough जैसे वैरिएंट के कंडोम बाजार में उपलब्ध हैं।

बेबॉय कंडोम

बेबॉय कंडोम भारत में कंडोम के मामले में एक नया ब्रांड है और अब इसकी बाजार में मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। कंपनी के साथ बाजार में विभिन्न सुगंधों और रिब्ड, डॉटेड और बल्ज्ड टिप जैसी श्रेणियों के 9 वैरिएंट मौजूद हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story