×

Best Places in Andaman And Nicobar: लक्षद्वीप ही नहीं अंडमान निकोबार भी है Maldives से कहीं ज्यादा खूबसूरत, देखें यहां घूमने की जगहें

लक्षद्वीप भारत का बेहद खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश हैं। वहीं लक्षद्वीप के अलावा अंडमान एंड निकोबार भी खूबसूरत जगहों में से एक है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 9 Jan 2024 6:30 PM GMT
Best Places in Andaman And Nicobar: लक्षद्वीप ही नहीं अंडमान निकोबार भी है Maldives से कहीं ज्यादा खूबसूरत, देखें यहां घूमने की जगहें
X

Best Places in Andaman and Nicobar: इन दिनों भारत में #boycottmaldives खूब ट्रेंड हो रहा है। दरअसल जबसे Lakshadweep Maldives Controversy हुई है, तब से हर भारतीय भारतीय टूरिज्म को सपोर्ट करने में लगा है। लक्षद्वीप भारत का बेहद खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश हैं। वहीं लक्षद्वीप के अलावा अंडमान एंड निकोबार भी खूबसूरत जगहों में से एक है। तो आइए जानते हैं अंडमान एंड निकोबार में घूमने के लिए बेस्ट और फेमस जगहें:

अंडमान एंड निकोबार में घूमने के लिए जगहें (Places to visit in Andaman And Nicobar)

सेलुलर जेल (Cellular Jail)


सेलुलर जेल वहीं जेल हैं जहां अंग्रेज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज स्वतंत्रता सेनानियों को इसी जेल में रखते थे। दरअसल सेलुलर जेल को काला पानी के नाम से भी जाना जाता है। आप काला पानी का इतिहास यहां गाइड की मदद से जान सकेंगे। वहां आप वीर सावरकर सेल, ऑइल मिल्स, फांसी का फंदा, नेताजी गैलरी, स्वतंत्रा संग्राम को समर्पित लाइब्रेरी आदि घूम सकेंगे।

भरतपुर बीच (Bharatpur Beach)


नील द्वीप में सबसे अच्छा समुद्र तट भरतपुर ही है जो बेहद ही खूबसूरत पेंटिंग की तरह दिखता है। नील द्वीप के सभी पसंदीदा समुद्र तटों में से भरतपुर का एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान है। भरतपुर समुद्र तट स्नोर्केलिंग, कांच के नीचे वाटर राइड्स, स्कूबा डाइविंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए फेमस है।

माउंट हैरियट और मधुबन (Mount Harriet And Madhuban)


प्रकृति प्रेमी है तो माउंट हैरिट और मधुबन का दीदार जरूर करें। खासकर ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। यहां रास्ते में आपको विदेशी चिड़ियों की कई प्रजातियां और अनोखे पेड़-पौधे भी दिखेंगे। यहां हाइकिंग के लिए जाने का बेस्ट समय नवंबर से अप्रैल माना जाता है। ट्रेकिंग के दौरान आप अपने साथ खाना-पानी, टॉर्च और फर्स्ट एड की सुविधा जरूर रखें।

राजीव गांधी वॉटर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स (Rajiv Gandhi Water Sports Complex)


राजीव गांधी वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स अंडमान के सबसे अहम शहरों में से एक पोर्ट ब्लेयर के बिलकुल बीचों बीच स्थित है। यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स से जुड़ी ढेरों ऐक्टिविटीज कर सकते हैं। बनाना राइड, जेट स्कीइंग, पारासेलिंग, स्पीड बोट राइड, रो बोट पैडलिंग आदि का आप आनंद लेना चाहिए।

राधानगर बीच, हैवलॉक आइलैंड (Radhanagar Beach, Havelock Island)


राधानगर बीच जिसे बीच नंबर 7 से जाना जाता है। यह अपने खूबसूरत सूर्यास्त, सफेद बालू और फिरोजी नीले रंग के पानी के लिए मशहूर है। बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर भी है जहां से स्नोर्केलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए बोट्स मिल जाएंगी। अंडमान-निकोबार के बेस्ट बीचेज में से एक है राधानगर जो खासकर कपल्स के लिए बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है और फैमिलीज के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story