×

Bhai Dooj 2022 Gift: भाईदूज पर भाई अपनी बहन को राशि अनुसार दें गिफ्ट, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

Bhai Dooj 2022 Gift: दिवाली के ठीक बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। दरअसल हिंदू धर्म में सभी व्रत त्यौहारों का विशेष महत्व है। भाई अपनी बहन को राशि अनुसार गिफ्ट दो।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 25 Oct 2022 3:39 AM GMT
Bhaidooj 2022 Gift according Zodiac signs
X

Bhaidooj 2022 Gift according Zodiac signs (Image: Social Media)

Bhai Dooj 2022 Gift: दिवाली के ठीक बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। दरअसल हिंदू धर्म में सभी व्रत त्यौहारों का विशेष महत्व है। भाईदूज का पर्व कार्तिक मास शुल्क पक्ष की द्वितीया तिथि को पड़ता है और इसे यम द्वितीया के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल भाईदूज 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर भाई अपनी बहन के घर आता है और टीका लगवाकर भोजन ग्रहण करता है तो ये भाई बहन दोनों के लिए बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में अगर भाई अपनी बहन को राशि अनुसार गिफ्ट दो तो इससे दोनों के ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं भाईदूज पर भाई अपनी बहन को राशि अनुसार क्या गिफ्ट दें:

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है और उनके लिए सबसे शुभ रंग लाल को माना जाता है। इसलिए भाई दूज में अपनी बहन को कोई लाल रंग की वस्तु जैसे कपड़े, घर का सामान या मेकअप का सामान गिफ्ट में देंगे तो आप दोनों के जीवन में समृद्धि लाएगा।

वृषभ राशि

अगर बहन की राशि वृषभ है तो आप अपनी बहन को गिफ्ट में चांदी की कोई वस्तु दे सकते हैं। दरअसल चांदी को चंद्रमा का कारक माना जाता है और इससे शांति बनी रहती है। अगर आप बहन को चांदी का गिफ्ट देंगे तो ये आपके रिश्तों में हमेशा सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि है आपकी बहन का राशि तो आप अपनी बहन को हरे रंग की कोई भी चीज गिफ्ट में दें यानी जैसे कपड़े, सजावट का सामन या बर्तन आदि क्योंकि ये आपके जीवन में सौहार्द्र लाएगा।

कर्क राशि

अगर आपकी बहन की राशि कर्क है तो आप अपनी बहन को सफ़ेद चीजें गिफ्ट में दें क्योंकि ऐसा करना आप दोनों के लिए लाभकारी होगा। आप चाहें तो अपनी बहन को उचांदी के गहने, चांदी का सिक्का या बर्तन भी गिफ्ट में दे सकते हैं।

सिंह राशि

अगर आपकी बहन सिंह राशि की हैं तो आप अपनी बहन को कोई पीली वस्तु दे सकते हैं क्योंकि यह आप दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। दरअसल बता दे कि अगर आप अपनी सिंह राशि की बहन को सोने का कोई आभूषण देते हैं तो आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

कन्या राशि

आपकी बहन अगर कन्या राशि की हैं तो भाई को किचन के बर्तन या सजावट का कोई सामान अपनी बहन को गिफ्ट में देना चाहिए क्योंकि इससे आप दोनों के जीवन में हमेशा सौहार्द्र बना रहेगा।

तुला राशि

यदि बहन की राशि तुला है तो आप अपनी बहन को सोने, चांदी या हीरे के गहने दे सकते हैं क्योंकि ये आप दोनों के लिए लाभकारी होगा। अगर आप बहन को ज्यादा महंगा तोहफा नहीं दे सकते हैं तो सफ़ेद या सिल्वर कलर के कपड़े गिफ्ट में दें।

वृश्चिक राशि

अगर आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो आप अपनी बहन को घर के इस्तेमाल के लिए कोई सामान दें, जैसे सजावट से संबंधित कोई सामान देना आपके लिए हितकारी होगा।

धनु राशि

अगर आपकी बहन धनु राशि की हैं तो आप अपनी बहन को केसरिया रंग की कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं या फिर अपनी बहन को कोई सजावट का सामान या गैजेट्स गिफ्ट में दें सकते हैं। दरअसल ऐसा करना आप दोनों के लिए लाभकारी होगा।

मकर राशि

अगर आपकी बहन की राशि मकर है तो आप अपनी बहन को सोने का कोई सामान या मोबाइल गिफ्ट कर सकते हैं। दरअसल आप अपनी बहन को कोई और इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी दे सकते हैं।

कुंभ राशि

अगर आपकी बहन कुंभ राशि की हैं तो अपनी बहन को भाई दूज के दिन कोई काले रंग की चीज जैसे डेकोर का सामान या इलेक्ट्रॉनिक आइटम गिफ्ट में दें, जिससे आप दोनों के जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा।

मीन राशि

अगर आपकी बहन मीन राशि की है तो आप अपनी बहन को किचन के बर्तन गिफ्ट में दें क्योंकि ऐसा करने से आप दोनों के रिश्ते मजबूत होंगे और सामंजस्य बना रहेगा।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story