×

Cardio Exercise At Home: घर पर आसानी से करें ये 3 कार्डियो एक्सरसाइज, वजन के साथ सेहत भी रहेगी मेनटेन

Cardio Exercise At Home: हमारा शरीर तभी स्वस्थ रहेगा जब हम उसका ख्याल रखेंगे। बात जब ख्याल रखने की आती है तो उससे जुड़ा है योगा, व्यायाम, और वॉक। जरूरी नहीं है कि आप जिम में पैसा बहा कर ही करें, घर पर भी आसानी से आप कर सकते हैं।

Pallavi Srivastava
Published on: 18 Oct 2021 10:45 AM GMT
Cardio Exercise
X

जिम के बजाय घर पर करें कार्डियो एक्सरसाइज pic(social media)

Cardio Exercise At Home: आज शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा हो जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित न हो। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपने ऊपर ध्यान नहीं देते हैं। न तो अपने खाने-पीने का सही ढ़ंग से ख्याल कर पाते हैं न सोने-जागने का। सबसे बड़ी चीज है कि बहुत ही कम लोग ही ऐसे हैं, जो अपनी सेहत के लिए नियमित तौर पर रोज योगा या एक्सरसाइज करते हों। जी हां, डेली रूटीन में अगर आपने अपने लिए टाइम नहीं निकाला तो जल्द ही आप भी उन्ही कैटेगरी में शामिल हो जाएंगे जो किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं।

शरीर को फिट रखने के लिए रोज करें एक्सरसाइज pic(social media)

अगर आपको लगता है कि एक्सरजाइज और वर्क आउट(Work Out) सिर्फ जिम में ही हो सकता है, तो आपका ऐसा सोचना गलत है। वह सारी कसरत आप अपने घर भी कर सकते हैं? जो जिम में करवाई जाती है। आज हम आपको घर पर करने वाली 3 कार्डियो एक्सरसाइजेज(Cardio Exercises) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप आसानी से घर पर बिना किसी देखरेख के कर सकते हैं -


1- जंपिंग (Jumping Jack)

यह बात सौ फीसदी सच है कि कार्डियो एक्सरसाइज (cardio exercise) की श्रेणी में जंपिंग जैक सबसे अहम है, तो गलत नहीं होगा। जंपिंग जैके करने से भारी मात्रा में कैलोरी बर्न(cardio exercise burn Calorie) होती है। साथ ही इसे करने से थाइज यानि जांघें मजबूत होती हैं और उन्हें सही शेप मिलता है। इतना ही नहीं, यह एक्सरसाइज पेट को भी सही शेप में लाने के अलावा पूरी बॉडी को फिट रखता है। आप रोजाना इस एक्सरसाइज को 5 से 10 मिनट कर सकते हैं। इस वर्कआउट में जंप करना यानि कि कूदना शामिल होता है। इसे कई वेरिएशन में किया जा सकता है। इस एक्सरसाइज का नाम बच्चों के एक खिलौना 'जंपिंग जैक' से लिया गया है। इस प्रकार का व्यायाम आपके दिल, फेफड़ों और मांसपेशियों पर एक ही समय में काम करता है।

जंपिंग जैक के फायदे pic(social media)

जंपिंग जैक के फायदे (Benefits of Jumping Jacks)

- वजन कम करने में मदद करता है।

- बोन डेंसिटी बढ़ाता है।

- मसल्स को मजबूज करता है।

- इससे हृदय और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।

- तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है।

कैसे करें जंपिंग जैक (Kaise Kare Jumping Jack)

- जंपिंग जैक शुरू करने से पहले अपनी टांगों और बाहों को स्ट्रेच करना जरूरी है।

- अब बिल्कुल सीध खड़े हो जाएं और कमर व सिर को भी सीधा रखें।

- हाथों को नीचे की तरफ सीधा शरीर के साथ सटाकर रखें और दोनों पैर आपस में जुड़े हों।

- अब घुटनों के बल हल्का-सा झुकते हुए हवा में जितना ऊंचा कूद सकते हैं उतना कूदें।

- कूदते समय अपने पैरों को थोड़ा-सा खोलें और दोनों बाजुओं को शरीर से दूर फैलाते हुए सिर से ऊपर ले जाएं।

- और जब नीचे आएं, तो पैरों के बीच स्पेस बना रहना चाहिए और हाथ ऊपर की तरफ सीधे होने चाहिए।

- अब वापस कूदते हुए पैरों को आपस में मिलाएं और हाथों को भी शरीर से दूर फैलाते हुए नीचे ले आएं।

- जंपिंग जैक तेजी से करने वाला वर्क आउट है तभी फायदा होगा।

2- क्रॉस जैक(Cross Jack)

कैलोरी को जलाने या बर्न करने के लिए क्रॉस जैक भी एक फायदेमंद एक्सरसाइज है। साथ ही इस एक्सरसाइज के करने से जांघों, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और काफ पर जमा अतिरिक्त चर्बी कम की जा सकती है। इसके जरिए आप अपने ऐब्स को भी टोन कर सकते हैं।

क्रॉस जैक pic(social media)

कैसे करें क्रॉस जैक(How To Cross Jack)

- कार्डियो एक्सरसाइज क्रॉस जैक को घर पर करना बेहद आसान है।

- सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं।

- सिर और कमर को भी सीधे रखें।

- अपनी बाहों को पैरों से सटाकर रखें।

- अब अपने पैरों को फैलाएं और जितना संभव हो सके उतना ऊपर की ओर कूदें। इसके साथ ही - - - अपनी भुजाओं को फैलाकर सिर से ऊपर जाने दें।

- जैसे ही आप नीचे आएं, अपने पैरों को क्रॉस करते हुए जमीन पर रखें।

- इसे करने के दौरान अपने हाथों को कमर के पास ही रखें।

- ऊपर उछलने के साथ सांस अंदर लें और पैरों को क्रॉस करते हुए सांस छोड़ें।

3- स्पॉट जॉग्स(Spot Jogs)

स्पॉट जॉग्स घर पर एक ही स्थान पर करने वाला एक्सरसाइज है , जैसा कि नाम से ही पता चलता है। इस वर्कआउट में सिर्फ एक जगह खड़े होकर दोनों टांगों को घुटने से मोड़ते हुए एक-एक कर ऊपर लेकर आना होता है। साथ ही हाथों को तेज-तेज चलाना भी आवश्यक है, ताकि ह्रदय की गति बढ़ सके।इस व्यायाम का आपको पूरा फायदा मिल सके। इसे आप जॉगिंग की तरह एक जगह खड़े होकर धीरे-धीरे आराम से भी कर सकते हैं।

स्पॉट जॉग्स pic(social media)

कैसे करें स्पॉट जॉग्स(How To Do Spot Jogs)

- इसे करने के लिए किसी भी स्थान को चुन लें।

- अगर आप योगा मैट पर कर रहे हैं तो नंगे पांव भी कर सकते हैं।

- लेकिन अगर आप किसी मिट्टी या जमीन पर कर रहे हैं तो जॉगिंग शूज पहनना जरूरी है। नहीं तो - आपके पैरों या घुटनों में किसी प्रकार की इंजरी भी हो सकती है।

- अपनी सुविधा के अनुसार आप इसका समय फिक्स कर सकते हैं।

नोट- इन सभी व्यायाम को करने से पहले आप इनके वीडियो जरूर सर्च करें । ताकि आपको इनके करने का सही तरीका मालूम हो जाए। जिससे आपको इन्हें करने में कोई दिक्कत न आए और किसी प्रकार की कोई इंजरी भी न हो।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story