×

Chardham Yatra Registration 2024: चार धाम यात्रा के लिए यहाँ करवाएं रजिस्ट्रेशन, इस दिन से शुरी होगी यात्रा

Chardham Yatra Registration 2024: अगर आप भी चार धाम यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि आज से ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

Shweta Srivastava
Published on: 15 April 2024 6:05 AM GMT
Chardham Yatra Registration 2024
X

Chardham Yatra Registration 2024 (Image Credit-Social Media)

Chardham Yatra Registration 2024: चार धाम यात्रा हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखती है ऐसे में अगर आप भी इसके लिए प्लानिंग कर रहे थे तो आपका इंतेज़ार अब ख़त्म हुआ। क्योंकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन अब शुरू हो चुके हैं। चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानि 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो गयी है। आइये जानते हैं कि अगर आप इसमें रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो कैसे करवा सकते हैं।

यहाँ करवाएं चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन (Chardham Yatra Registration 2024)

सोमवार सुबह 7 बजे से चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखड़ टूरिज्म द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। इसे साथ ही साथ आप वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर द्वारा भी इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा सभी तीर्थयात्रियों की सुविधा और उनकी मदद के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में कॉल सेंटर भी शुरू किया गया है। वहीँ षिकेश चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी रजिस्ट्रेशन के लिए ख़ास इंतेज़ाम किये गए हैं जिसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा 8 काउंटर भी बनाये गए हैं।

उत्तराखंड का हिंदी धर्म में ख़ास महत्त्व है यहाँ स्थित हिमालय पर्वत में ही हिंदू धर्म के 4 पवित्रतम तीर्थ स्थित हैं। जिन्हे चार धाम कहा जाता है। ये चार धाम उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल मण्डल में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में स्थित हैं। ये चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री कहलाते हैं। वहीँ बद्रीनाथ धाम, भारत के चार धामों का भी उत्तरी धाम कहलाता है। वहीँ आपको बता दें कि ये सभी मंदिर काफी ऊंचाई पर स्थित है और साल में 6 महीने के लिए बंद रहते हैं। यहाँ यात्रा के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं।

चार धाम की ये यात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है इसके बाद गंगोत्री से होते हुए केदारनाथ धाम पहुँचती है जहाँ ये यात्रा संपन्न हो जाती है। कुछ तीर्थयात्री केवल केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के ही दर्शन करते हैं।

इस दिन खुलेंगे कपाट

चार धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए आप आज यानि 15 अप्रैल 2024 से ही रजिस्ट्रेशन शुरू करवा सकते हैं। वहीँ इन सभी तीर्थ स्थानों के कपाट मई में खुल जायेंगे। जहाँ केदारनाथ के कपाट 10 मई 2024 को खुलेंगे वहीँ यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट भी 10 मई को खुलेंगे और द्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे।

रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया

आप चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन वेबसाइट, एप, वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के जरिए करवा सकते हैं। इसके लिए आपको पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉग-इन करना होगा। जिसके बाद आप यहाँ से आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर-8394833833 है जिसपर आप yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। या आप टोल फ्री नंबर 0135-1364 (पर्यटन विभाग) पर कॉल भी कर सकते हैं जिससे आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा। आप सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक कॉल करके रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story