×

Coconut Water: क्या गर्भ के दौरान आप भी पी रहीं हैं नारियल पानी?

Coconut Water Benefits: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को नारियल पानी पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीने के क्या फायदे होते हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 27 April 2024 5:00 AM GMT (Updated on: 27 April 2024 5:00 AM GMT)
Coconut Water Benefits
X

Coconut Water Benefits (Photo- Social Media)

Coconut Water Benefits During Pregnancy: कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि तभी तो जच्चा और बच्चा दोनों की हष्ट-पुष्ट रहते हैं। जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे अपने खान पान का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है, उसे उन सब चीजों का सेवन करना पड़ता है, जो बच्चे के लिए भी फायदेमंद हो। अक्सर ही बड़े और बुजुर्गों द्वारा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को नारियल पानी पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल पानी पीने के क्या फायदे होते हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

प्रेग्नेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे (Benefits Of Coconut Water)

प्रेग्नेंसी के समय महिला द्वारा की गई थोड़ी बहुत भी लापरवाही बच्चे के हेल्थ पर बुरा असर डाल सकती है, इस वजह से प्रेग्नेंट औरत को 24 घंटे अपना ध्यान रखना पड़ता है, उन्हें समय-समय पर कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए, साथ ही नारियल पानी का सेवन तो रोजाना करना चाहिए। जी हां! प्रेग्नेंट महिलाओं को 8 महीने तक हर सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना चाहिए, क्योंकि इसके अनेकों फायदे होते हैं। यहां जानें -


पाचन में सुधार करता है

प्रेग्नेंसी के दिनों में जो महिलाएं नारियल पानी पीती हैं, उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है। नारियल पानी बहुत ही हेल्दी ड्रिंक होता है जो बॉडी को डिटॉक्स भी करता है।

मॉर्निंग सिकनेस को करता है दूर

गर्भवती महिलाएं यदि रोजाना नारियल पानी का सेवन करती हैं तो उन्हें मॉर्निंग सिकनेस नहीं होती है, वह सुबह एनर्जी के साथ उठती हैं और पूरा दिन एक्टिव रहती हैं। थकान व कमजोरी नहीं होती है।


इम्यूनिटी को बढ़ाता है

नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसे रोजाना पीने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, जिससे गर्भवती महिलाएं बीमार नहीं पड़ती और उनका बेबी भी सुरक्षित रहता है। किसी भी तरह का इन्फेक्शन नहीं होता है।

शरीर हाइड्रेटेड रखता है

गर्भवती महिलाएं यदि खाली पेट नारियल पानी का सेवन करें तो इसके ज्यादा फायदे होते हैं। नारियल पानी शरीर की हाइड्रेटेड रखता है, साथ ही यह वेट लॉस में भी सहायक होता है।

बीपी को करता है कंट्रोल

नारियल पानी पीने से किडनी फंक्शन में सुधार होता है, साथ ही यह बीपी को भी कंट्रोल में रखता है। इसके साथ ही जो गर्भवती महिलाएं नारियल पानी पीती हैं उनका ph लेवल सही रहता है, कब्ज की समस्या नहीं होती।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story