×

Brajesh Pathak Fitness Tips: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सी.एम बृजेश पाठक ऐसे रखते हैं खुद को फिट, जानिये उनका डेली रूटीन

Deputy CM Brajesh Pathak Fitness Tips: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सी.एम बृजेश पाठक अपनी डेली लाइफ में इस तरह का पौष्टिक भोजन खाते हैं और खुद को रखते हैं एक्टिव और फिट।

Shweta Srivastava
Published on: 28 March 2024 5:51 AM GMT
U.P Deputy C.M Brijesh Pathaks Daily Routine
X

U.P Deputy C.M Brijesh Pathak's Daily Routine (Image Credit-Social Media)

Deputy CM Brajesh Pathak Fitness Tips: पूरे देश में जहाँ हर तरफ चुनावी माहौल है वहीँ कई मंत्री अपने व्यस्त कार्यक्रम को लेकर काफी एक्टिव भी नज़र आ रहे हैं। वहीँ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कैसे खुद को फिट रखते हैं और क्या है उनकी दैनिक दिनचर्या आइये एक नज़र डालते हैं इस पर।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सी.एम ब्रजेश पाठक का डेली रूटीन (U.P Deputy C.M Brijesh Pathak's Daily Routine)

ब्रजेश पाठक योग को काफी महत्वपूर्ण मानते हैं और इसके लिए वो लोगों को भी काफी प्रेरित करते हैं। आइये जानते हैं वो अपने सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक क्या-क्या खाना पसंद करते हैं।

U.P Deputy C.M Brijesh Pathak's Daily Routine (Image Credit-Social Media)

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सी.एम ब्रजेश पाठक का जन्म 25 जून 1954 को हरदोई जिले के मल्लावां में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ में की और उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) की डिग्री हासिल की।लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे। वो साल 1989 में छात्र संघ उपाध्यक्ष चुने गये। वहीँ साल 1990 में वो छात्रसंघ का अध्यक्ष चुने गये थे।

U.P Deputy C.M Brijesh Pathak's Daily Routine (Image Credit-Social Media)

राजनीति में उनका सफर 90 के दशक की शुरुआत में कांग्रेस के साथ शुरू हुआ था। उन्होंने पहली बार 2002 में मल्लावां से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन बसपा से हार गये थे। बाद में, वह बसपा में शामिल हो गए और 2004 में उन्हें उन्नाव लोकसभा सीट से टिकट दिया गया। पाठक ने चुनाव जीता और सदन में पार्टी के उपनेता बने।

U.P Deputy C.M Brijesh Pathak's Daily Routine (Image Credit-Social Media)

अगर बात उनकी फिटनेस की हो तो वो योग करना काफी पसंद करते हैं और दिन की शुरुआत इसी के साथ करते हैं। खुद को एक्टिव रखने के लिए वो सुबह का नाश्ता पौषण तत्वों से युक्त लेते हैं और बाद में उनका दोपहर का खाना और डिनर काफी हल्का होता है।

U.P Deputy C.M Brijesh Pathak's Daily Routine (Image Credit-Social Media)

उनकी पत्नी नम्रता भी राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति हैं। 2012 में उन्होंने उन्नाव सदर सीट से चुनाव लड़ा और चुनाव हार गईं, लेकिन मायावती सरकार के दौरान उन्हें यूपी महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया।

U.P Deputy C.M Brijesh Pathak's Daily Routine (Image Credit-Social Media)

वहीँ ब्रजेश पाठक ने 2017 में बीजेपी के टिकट पर लखनऊ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ​​उन्हें बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story