×

Diwali 2022: इस दिवाली आउटफिट के साथ शामिल करें ये ट्रेंडी नेल कलर, फैशन और स्टाइल में देगा ग्लैमरस लुक

2022 Diwali Style Tips: 24 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर सभी अभी से ही तैयारियों में लग गए हैं।

Anupma Raj
Published on: 12 Oct 2022 1:51 AM GMT
Trendy Nail Colour
X

Trendy Nail Colour (Image: Social Media)

2022 Diwali Beauty Tips: 24 अक्टूबर को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर सभी अभी से ही तैयारियों में लग गए हैं। बता दे महिलाएं इस दौरान अपनी ड्रेस और लुक को लेकर भी काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं। दरअसल ड्रेस से लेकर नेल पेंट हर महिला के स्टाइल में चार चांद लगाने का काम करता है।तो आइए जानते हैं कुछ ट्रेंडी नेल कलर के बारे में जो ट्रेंड में है और जिसको लेकर आप ग्लैमरस दिख सकती हैं।

नियॉन कलर (Neon Colour)

दरअसल नियॉन कलर्स खुद में एक खास अंदाज या यूनिक कलर है। बता दे ये कलर ना केवल कपड़ों में बल्कि नेल पेंट्स में भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है।


अगर आप चाहें तो आपने बेसिक आउटफिट को थोड़ा सा अपलिफ्ट करके नियॉन कलर्स को ट्राई कर सकती हैं। ये कलर दिवाली या हर मौके पर खास लगता है। साथ ही ये कलर आपको एकदम यूनिक लुक देगा और आपकी नेल बेहद खूबसूरत नजर आएगी।

पेपी या हॉट पिंक कलर (Hot Pink Colour)

दरअसल पेपी या हॉट पिंक कलर इन दिनों महिलाओं के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिर चाहें वो ड्रेस हो या बैग या नेल कलर। इसकी खास बात ये भी है कि ये कलर कभी भी अपने ट्रेंड से बाहर नहीं होता है।


दरअसल पेपी पिंक, हॉट पिंक, फ्लेमिंगो पिंक, रास्पबेरी पिंक शेड्स को आप अपने कलेक्शन में शामिल करके स्टाइलिश और सुंदर लुक पा सकती हैं।

डार्क रेड (Dark Red)

डार्क रेड कलर ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और हर किसी के कलेक्शन में शामिल होता है। वहीं आजकल हॉड रेड कलर ज्यादा ट्रेंड में भी है और यह हर आउटफिट के साथ मैच भी करता है।


आप चाहे तो किसी भी रंग के कपड़ों के साथ इस कलर के नेल पेंट को आसानी से कैरी करके खूबसूरत लुक पा सकती हैं। दिवाली के मौके पर आप डार्क रेड कलर का नेल पेंट लगा सकती हैं।

रेनबो कलर (Rainbow Colour)

दरअसल रेनबो कलर्स को लड़कियां अधिकतर पसंद करती हैं। यही कारण है कि ये रंग नेल पेंट के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। बता दे ये नेल को सुंदर और वाइब्रेंट लुक देता है।


आप चाहें तो नेल पेंट के रंगों से रेनबो बनाएं या फिर अलग अलग फिंगर में कलर को लागकर ये रेनबो लुक पा सकती हैं। दिवाली के मौके पर रेनबो कलर काफी खूबसूरत नजर आएगा।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story