×

Good Luck Plants for Diwali: इस दिवाली घर लाएं ये गुड लक प्लांट्स, बढ़ेगी सुख-समृद्धि और मिलेगा सुकून

Good Luck Plants for Diwali 2022: घर में हरे-भरे प्लांट्स लगाना काफी शुभ माना जाता है। इन प्लांट्स को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।

Vidushi Mishra
Published on: 15 Oct 2022 1:12 PM GMT
Good Luck Plants for Diwali: इस दिवाली घर लाएं ये गुड लक प्लांट्स, बढ़ेगी सुख-समृद्धि और मिलेगा सुकून
X

Good Luck Plants for Diwali 2022: खुशियों का त्योहार दिवाली बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर खुशियां बांटी जाती है। अपनों को, मित्रों को और जरूरतमंदों को उपहार दिए है। अपने घर में भी दिवाली से पहले साफ सफाई की जाती है। घर को सजाया जाता है। ऐसे में घर में हरे-भरे प्लांट्स लगाना काफी शुभ माना जाता है। इन प्लांट्स को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है। आप चाहे तो गिफ्ट के तौर पर पौधो यानी प्लांट्स को भी दे सकते हैं। आज हम आपको कुछ गुड लक प्लांट्स के बारे में बताते हैं जिससे आपके घर में भी गुड लक आएगा। साथ ही इन प्लांट्स से आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

दरअसल साइंटफिक रूप तौर पर भी प्लांट्स को पॉजिटिव एनर्जी का स्त्रोत माना गया है। प्लांट्स के बेनिफिट्स के बारे में कई रिसर्च में बात की गई है। तो आइए आपको बताते हैं कि इस दिवाली अपने घर में इन प्लांट्स को लगाए।

रबड़ प्लांट (Rubber Plant)

भारत के अलावा मलेशिया और जावा में रबड़ प्लांट बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इस रबड़ प्लांट के बारे में फेंग शुई और वास्तु शास्त्र में भी वर्णन किया गया है। ऐसा बताया गया है कि इस रबड़ प्लांट को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है साथ ही घर में धन, स्वास्थ्य और भाग्य की वृद्धि होती है। ये प्लांट एक प्यूरीफायर की तरह भी काम करता है।

कॉर्न प्लांट (Corn Plant)

कॉर्न प्लांट को भी काफी शुभ माना जाता है। इस प्लांट को घर में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही ये प्लांट हवा से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शुद्ध करता है। जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य, शांति और सुकून की प्राप्ति के लिए इस प्लांट को लगाया जाता है।

जेड प्लांट (Jade Plant)

जेड प्लांट के बारे में फेंगशुई में वर्णन है कि यह पौधा, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करता है। इस पौधे को घर में लगाना और दफ्तर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस प्लांट को लिविंग एरिया में ऐसी जगह रख सकते हैं, जहां अच्छी और इनडायरेक्ट धूप इसे पौधे को मिल सके।

तुलसी का पौधा और मनी प्लांट (Tulsi and Money Plant)

घर में तुलसी का पौधा और मनी प्लांट का पेड़ जरूर लगाना चाहिए। इससे घर की सुख-शांति, पवित्रता, समृद्धि, धन-सौभाग्य हमेशा बनी रहती है। साथ ही घर में कभी कोई नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं हो पाता है। ये पौधे घर में लगाने से देवताओं का वास होता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story