×

Eid-Ul Fitr 2024: नज़र आ गया ईद का चाँद, आज भारत में ईद-उल-फितर का जश्न

Eid-Ul Fitr 2024: आज पूरा भारत ईद का जश्न मना रहा है ऐसे में हमारी भी पूरी न्यूज़ट्रैक की टीम की तरफ से भी आप सभी को ईद की मुबारकबाद।

Shweta Srivastava
Published on: 11 April 2024 2:29 AM GMT
Eid-Ul- Fitr 2024
X

Eid-Ul- Fitr 2024 (Image Credit-Social Media)

Eid-Ul- Fitr 2024: ईद का मुबारक दिन आखिर आ गया है। वहीँ ईद के चाँद के दीदार को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। दरअसल ईद मनाने की तारीख शव्वाल अर्धचंद्र के दिखने पर निर्भर करती है। इतना ही नहीं सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीँ भारत में ये एक दिन बाद यानि कल गुरूवार को मनाई जाएगी। दिल्ली, हैदराबाद और लखनऊ में अर्धचंद्र नहीं देखा गया। इसलिए, ईद समारोह 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।

आज भारत में ईद-उल-फितर का जश्न

भारत के कई शहरों ने 9 अप्रैल को चांद दिखने की पुष्टि की है, जिसका मतलब है कि उन क्षेत्रों में कल यानि 11 अप्रैल को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। अब तक भारत के कुछ क्षेत्रों जैसे केरल कश्मीर और लद्दाख मरीन ही मंगलवार को अर्धचंद्र दिखने की पुष्टि की है। वहीँ कुछ क्षेत्रों में अर्धचंद्र दिखाई न दिखने की वजह से कई मुसलमानों ने बुधवार (10 अप्रैल) को एक अतिरिक्त दिन उपवास रखा है। दिल्ली की प्रमुख मस्जिदों, जैसे जामा मस्जिद और फ़तेहपुरी मस्जिद, साथ ही उत्तर प्रदेश और कर्नाटक की मस्जिदों ने चाँद न दिखने की पुष्टि की। नतीजतन, ईद-उल-फितर मुख्य रूप से गुरुवार (11 अप्रैल) को पूरे देश में मनाया जाएगा।

हालाँकि, केरल, कश्मीर और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में, मंगलवार (9 अप्रैल) को शव्वाल चंद्रमा दिखने से बुधवार को ईद-उल-फितर मनाने का संकेत मिला। ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम ने कश्मीर में देखे जाने की पुष्टि की, जबकि केरल की हिलाल कमेटी के अध्यक्ष एम मुहम्मद मदनी ने पोन्नानी में देखे जाने की घोषणा की है।

दुनिया भर के कई देशों ने जहाँ बीते कल यानि 10 अप्रैल को ईद मनाई वहीँ भारत और बांग्लादेश इसे आज यानि 11 अप्रैल को मना रहा है। क्योंकि यहाँ 9 अप्रैल को चाँद नहीं दिखा और 10 अप्रैल को ही चाँद रात मनाई गयी। आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर 29 से 30 दिन का होता है। रमजान के 29वें दिन चाँद नहीं दिखने की वजह से ये 30वें दिन दिखा जिसकी वजह से ईद 11 अप्रैल को मनाई जा रही है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story