×

Friday Motivational Quotes: शुक्रवार का दिन शुभ रहे इसके लिए अपने विचारों को सकारात्मक रखें

Friday Motivational Quotes: आज शुक्रवार का दिन है ऐसे में अपने विचारों को सकारात्मक रखें और करें दिन की शुरुआत।

Shweta Srivastava
Published on: 26 April 2024 4:04 AM GMT
Friday Motivational Quotes
X

Friday Motivational Quotes (Image Credit-Social Media)

Friday Motivational Quotes: शुक्रवार का दिन शुरू होता है वीकेंड के ख्याल के साथ और अगर इस वीकेंड आप भी कुछ प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये समय और भी ख़ास होगा। लेकिन आपको इसके लिए ज़रूरत होती है की आप सकारात्मक विचार रखें और अपने जीवन में आगे बढ़ें। ऐसे में आपकी मदद करेंगे ये मोटिवेशनल कोट्स।

शुक्रवार मोटिवेशनल कोट्स (Friday Motivational Quotes)

आज शुक्रवार है! आइए इसे बेहतरीन बनाएं।

शुक्रवार आपके जीवन की सभी अच्छी चीजों के लिए आभारी होने का दिन है।

आपका शुक्रवार शानदार रहे!

शुक्रवार एक नया अध्याय शुरू करने का दिन है।

शुभ शुक्रवार! आपका सप्ताहांत भी उतना ही शानदार हो जितना आप हैं!

सप्ताहांत बहुत अच्छा गुजरे! और सोमवार को वापस आना मत भूलना!

शुक्रवार संभावना की शक्ति पर विश्वास करने का दिन है।

शुक्रवार आपके सपनों को उड़ान देने का दिन है।

शुक्रवार जादू करने का दिन है।

शुक्रवार अपनी आंतरिक शक्ति को अपनाने का दिन है।

जीवन में दो ही लोग असफल होते हैं. एक वो जो सोचते हैं लेकिन करते नहीं. दूसरे वो जो करते हैं पर सोचते नहीं.जो इंसान बाप के आंसुओं की कीमत नहीं समझ सकता, उसे सारी जिंदगी रोना पड़ सकता है।

कोशिश ना करने की अपेक्षा कोशिश कर के हार जाना अच्छा है. कम से कम मन में यह अफ़सोस तो नहीं रहेगा कि काश मैं कोशिश कर लेता तो success हो जाता।

इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्यूंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं।

एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

“जब तक जीना, तब तक सीखना” – अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।

जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, यह अग्नि का दोष नहीं हैं।

चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।

ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार हैं।

विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।

शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं। विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं। प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।

किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आये – आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story