×

फल खाएं लेकिन सही तरीके से

seema
Published on: 12 Oct 2018 10:43 AM GMT
फल खाएं लेकिन सही तरीके से
X
फल खाएं लेकिन सही तरीके से

नई दिल्ली । फल सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इनसे तमाम तरह के आवश्यक मिनरल्स, विटामिन आदि हमें प्राप्त होते हैं। लेकिन फल तभी सही फल देते हैं जब उन्हें सही तरीके से और सही समय पर खाया जाए। उचित समय और सही मात्रा में खाए गए फल हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं। अधिकांश लोग फलों का सेवन केवल भूख लगने पर ही करते हैं, पर ये जान लीजिए कि फल खाने का भी मौसम और समय होता है।

खाली पेट खाएं : फल को खाली पेट खाने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है। माना जाता है कि सुबह फल खाने से सबसे ज्यादा लाभ मिलता है, दोपहर में उससे कम और रात में फलों को खाने से सबसे कम। खाली पेट फल खाने से उसके सारे पोषक तत्व को शरीर ग्रहण कर पाता है।

यह भी पढ़ें: ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में कोमोलिका की एंट्रीके बाद,यूजर्स ने दी एकता को धमकी, जाने क्यों?

जब हम फल खाते हैं तो शरीर इसके पोषक तत्वों को पचाने के लिए एक खास एंजाइम बनाता है। अगर आप खाली पेट फल खाएंगी तो शरीर को इन्हें पचाने में कम समय लगेगा और सभी पोषक तत्व आसानी से अवशोषित कर लिए जाएंगे।

खाना खाने के बाद : अगर आप खाने के बाद फल खाना चाहते हैं तो 2 से 3 घंटे के अंतराल के बाद खाएं। भर पेट खाना खाने के बाद फल खाने से शरीर को उन्हें पचाने में परेशानी होती है। इससे पेट में जलन या भारीपन महसूस होता है और अपच जैसी परेशानी हो जाती है।

सही समय : शाम छह बजे के बाद फल खाने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। अगर आप फलों के साथ मेवे भी खाते हैं तो शरीर के दिन भर की फाइबर और कार्बोहाइट्रेट की जरूरत भी पूरी हो जाएगी। खाने के बीच में फल खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

फलों का सेवन रोटी के साथ नहीं करना चाहिए। मौसमी फल शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। फलों को पेड़ से तोडऩे के बाद जितना जल्दी हो सकें, खाएं।

आप बीमार हैं तो सुबह, दोपहर, शाम यानी तीन बार फल जरूर खाएं। ठंड के मौसम में धूप में बैठकर रसदार फल खाएं।

एक समय में एक ही प्रकार के फल का सेवन करना चाहिए।

अमरूद, नाशपाती, सेब आदि फल छिलके सहित खाएं। कुछ फलों के छिलके कड़वे, सख्त और कसैले होते हैं। ऐसे फलों के छिलके उतारकर खाएं। अगर आप बीमार हैं, तो बेर न खाएं। सेहतमंद लोगों को भी बेर कम मात्रा में खाना चाहिए।

सुबह और रात में संतरा नहीं खाना चाहिए, दिन में खाएं। खाना खाने के 1 घंटा पहले या बाद में संतरा खाएं। खाना खाने से पहले इसे खाने से भूख बढ़ती है और बाद में खाने से भोजन आसानी से पचता है।

जिन्हें पेट संबंधी समस्याएं जैसे एसिडिटी या अल्सर की समस्या है, उनके लिए नारियल का पानी खासतौर पर लाभदायक है। नारियल पानी खाली पेट न पिएं।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story