×

Kitchen Hacks: कटे हुए सेब पड़ जाते हैं काले? इस नुस्खे से घंटों रहेंगे फ्रेश

Seb Nahi Padega Kala: आज हम आपको एक ऐसी रेमेडी बताने वाले हैं, जिससे कटे हुए सेब घंटों तक काले नहीं पड़ेंगे, आप इसे काट कर घंटों तक आराम से खा सकते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 April 2024 1:37 PM GMT
Kitchen Hacks: कटे हुए सेब पड़ जाते हैं काले? इस नुस्खे से घंटों रहेंगे फ्रेश
X

Seb Nahi Padega Kala: सेब एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, यदि व्यक्ति रोजाना एक सेब का सेवन करना शुरू कर दे तो वह कभी बीमार नहीं पड़ेगा, लेकिन सेब के साथ एक जो सबसे बड़ी समस्या है, वो यह है कि यदि इसे काटकर 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें तो यह काला पड़ जाता है। जी हां! सेब बहुत का रंग बहुत ही जल्द बदल जाता है, ऐसे लगता है जैसे ये कितने पुराने हैं, जिसकी वजह से कटे हुए सेब खाने लायक नहीं रह जाता है। आज हम आपको एक ऐसी रेमेडी बताने वाले हैं, जिससे कटे हुए सेब घंटों तक काले नहीं पड़ेंगे, आप इसे काट कर घंटों तक आराम से खा सकते हैं। आइए फिर बताते हैं।

क्या कटे हुए सेब पड़ जाते हैं काले (How To Keep Cut Apple Fresh)

जैसा कि हमने आपको बताया कि सेब बहुत ही हेल्दी होता है, खाली पेट सुबह सेब का सेवन शरीर के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। कटे हुए सेब का रंग बहुत ही जल्द काला पड़ जाता है, इसकी वजह से लोग इसे टिफिन में नहीं ले जाना चाहते, वजह सिर्फ ये है कि कटा हुआ सेब जल्द ही काला पड़ जाता है, जो खाने में अच्छा नहीं लगता, लेकिन अब आपकी इस टेंशन का पर्मानेंट इलाज हमारे पास है, जिसे यदि आपने कर लिया तो कटे हुए सेब कई घंटों के बाद भी एकदम फ्रेश रहेंगे, आप टिफिन में तो क्या, ट्रेवलिंग के दौरान भी कैरी कर सकेंगे।


अब काले नहीं पड़ेंगे कटे हुए सेब (Seb Ko Kale Hone Se Bachane Ka Gharelu Nuskha)

कटे हुए सेब काले न पड़े, इसके लिए आपको सबसे पहले सेब को कट कर लेना है, अब एक बाउल में दो कप पानी डालिए और उसमें एक चम्मच नमक डाल दीजिए, फिर इसी पानी में कटे हुए सेब को डाल दीजिए। लगभग 5 मिनट तक नमक वाले पानी में डिप करके रखने के बाद सेब को नॉर्मल पानी से धुल लीजिए, या फिर दो से 3 मिनट तक नॉर्मल पानी में सेब को डिप करके रख दें, फिर कपड़े से पोंछ कर आप इसे रख सकते हैं। या किसी को टिफिन में भी देना है तो पैक कर सकते हैं। कम से कम 10 घंटे तक सेब एकदम फ्रेश रहेंगे। सेब को कई घंटे तक फ्रेश रखने का ये एक जबरदस्त नुस्खा है, इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story