×

India's Most Expensive Marriage : देश में हुई इन शादियों में पानी की तरह बहा पैसा, किसी ने लगाए 700 करोड़ तो किसी ने गिफ्ट किया हेलीकॉप्टर

India's Most Expensive Marriage : हर व्यक्ति अपनी शादी को लेकर सुहाने सपने सजाता है। आज हम आपको देश में हुई ऐसी महंगी शादियों के बारे में बताते हैं जिनमें करोड़ों रुपए खर्च किए गए।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 Nov 2023 12:12 PM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 9:44 AM GMT)
Indias Most Expensive Marriage
X

India's Most Expensive Marriage

India's Most Expensive Marriage : शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे सुहाना सपना होता है। दूल्हा हो या फिर दुल्हन हर कोई अपनी शादी को खास बनाना चाहता है इसे यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के जतन किए जाते हैं। शादी के लिए होटल या रिजॉर्ट चुनने के साथ-साथ पहने जाने वाले आउटफिट, डेकोरेशन, खाने की चीज, बैंड बाजा, घोड़ी, बारात सब कुछ खास बनाने की कोशिश की जाती है। हर व्यक्ति अपनी शादी की तैयारी अपने बजट के मुताबिक करता है। कुछ लोग कम बजट में अच्छी शादी करते हैं और कुछ लोगों का बजट भारी भरकम होता है इसलिए उनकी शादी में चीज भी काफी भारी भरकम होती है।

हर व्यक्ति बजट के अनुरूप सब कुछ तय करता है और आम व्यक्ति की शादी इतनी चर्चा में भले ही ना आए लेकिन जब सेलेब्स शादी करते हैं तब वह चर्चा में आ ही जाते हैं। भारत में बॉलीवुड सितारों से लेकर कई बिजनेस टाइकून ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी से खूब सुर्खियां बटोरी है। आज हम आपको ऐसी साथ शादियों के बारे में बताते हैं जिन पर भारी भरकम पैसा खर्च किया गया है और अगर इन्हें सबसे महंगी शादी कहा जाए तो इसमें कोई दो राय नहीं होगी।

ईशा अंबानी

देश की सबसे चर्चित उद्योगपति मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी ने खूब चर्चा बटोरी थी। 12 दिसंबर 2018 को हुई यह शादी बहुत ही लग्जरी तरीके से की गई थी। उस समय इस शादी पर 700 करोड रुपए से ज्यादा खर्च किया गया था।

सुब्रतो रॉय के बेटों की शादी

सुब्रतो रॉय एक चर्चित नाम हैं, जिनकी ना सिर्फ लखनऊ बल्कि देशभर में अच्छी पकड़ मानी जाती है। साल 2004 में उन्होंने अपने बेटों की शादी की थी और इस समय पूरा लखनऊ दुल्हन की तरह सजा दिया गया था। इस शादी के लिए उन्होंने 75 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।

जनार्दन रेड्डी की बेटी

जब नोटबंदी का समय चल रहा था और लोग खाने तक के लिए मोहताज हो गए थे। उस समय कर्नाटक के मंत्री जनार्दन रेड्डी को धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करते हुए देखा गया था। जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी की जो पत्रिका बनवाई थी उसमें उन्होंने वेडिंग कार्ड के ऊपर चांदी के गणेश की प्रतिमा बनवाई थी। इसके साथ इस शादी में भरी लाव लश्कर देखा गया था जिसे देखकर सभी हैरान हो गए थे।

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड एक्टर और महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ देश की सबसे चर्चित शादी में शुमार थी। इसमें 6 से 7 करोड रुपए खर्च किए गए थे।

सुखबीर सिंह की बेटी

कांग्रेस के नेता कंवर सिंह के बेटे सुखबीर सिंह की बेटी की शादी साल 2011 में हुई थी। इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसमें डेकोरेशन से लेकर दूल्हा-दुल्हन के कपड़े खाना, होटल, मेहमानों का स्वागत सब कुछ बहुत खास था। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने अपनी बेटी को हेलिकॉप्टर भी गिफ्ट के तौर पर दिया था।

रवि पिल्लई की बेटी

रवि पिल्लई ने साल 2015 में अपनी बेटी आरती की शादी की थी। यह शादी बहुत ही धूमधाम से की गई थी और इसमें 42 देश के मेहमान शामिल हुए थे। उनकी बेटी ने शादी में जो गहने पहने थे वह पूरी तरह से डायमंड से बने हुए थे जिसकी तस्वीर सामने आते ही वायरल हो गई थी।

लक्ष्मी निवास मित्तल की भतीजी

स्टील किंग के नाम से फेमस लक्ष्मी निवास मित्तल की भतीजी सृष्टि मित्तल की शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे। कपल ने अपनी शादी में 60 किलो का केक काटा था और उनके हर फंक्शन को बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया था।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story