×

Lunar Eclipse 2024: जानिए इस साल क्या होली पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण? कितना होगा इसका असर

Lunar Eclipse 2024: इस साल पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च यानि होली के दिन पड़ रहा है। आइये जानते हैं भारत पर इसका कितना असर पड़ने वाला है और इसका समय क्या होगा।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Jan 2024 8:45 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2024 8:45 AM GMT)
Lunar Eclipse 2024
X

Lunar Eclipse 2024 (Image Credit-Social Media)

Lunar Eclipse 2024: साल 2024 का सभी ने काफी ज़ोरों शोरों में स्वागत किया है वहीँ इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ेगा। आइये जानते हैं भारत पर इसका कितना असर होगा और ये कितने बजे से कितने बजे तक रहेगा।

होली पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण

इस साल होली 25 मार्च को पड़ेगी। साथ ही इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। आइये जानते हैं इसका असर कितना ज़्यादा होने वाला है।

चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। जहाँ पहले से राहु भी विराजमान होंगे। वहीँ आपको बता दें कि इस साल होली का त्योहार ग्रहण के साथ मानना होगा।

साल 2024 में कुल 5 ग्रहण पड़ेंगे। जिसमे से 3 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगें। वहीँ साल का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होने वाला है और वो 25 मार्च को है। लेकिन वहीँ ये भारत में नहीं दिखेगा। ये आपको मेरिका, जापान, रुस के कई हिस्सों में नज़र आएगा।

अगर इसके समय की बात करें तो ये सुबह 10.23 मिनट पर लगेगा और दोपहर 2.03 मिनट तक रहेगा। जिसका मतलब है कि ये लगभग 3.40 घंटे तक रहेगा। इसका असर भारत में नहीं होगा। साथ ही इसे भारत में देखा भी नहीं जा सकेगा।

वहीँ अगर आप गर्भवती हैं तो आपको होली की सुबह बहार न निकलने की सलाह दी जाती है। क्योंकि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार इससे आपके होने वाले शिशु पर असर हो सकता है।

चंद्र ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें

1. चंद्र ग्रहण से पहले और बाद में स्नान जरूर करें।

2. चंद्र ग्रहण के बाद घर में गंगाजल जरूर छिड़कें।

3. खाने-पीने की सभी चीजों में तुलसी पत्र या कुशा के बीज जरूर डालें।

4. ग्रहण काल ​​में खाना न बनाएं और न ही खाएं।

5. ग्रहण काल ​​के दौरान किसी भी प्रकार से किसी भी देवी-देवता की मूर्ति को न छुएं।

6. चंद्र ग्रहण के दौरान न सोएं।

7. 'ओम' का जाप करते हुए ध्यान योग या मेडिटेशन करें।

8. बाहर न जाएं, अंदर ही रहें और कोई भी नई परियोजना या गतिविधि शुरू करने से बचें।

9. कैंची, ब्लेड या चाकू जैसे किसी भी तेज उपकरण का उपयोग न करें और न ही साथ रखें।

10. मंदिर में न जाएं और न ही प्रवेश करें।

यूँ तो इसका असर भारत में नहीं होगा लेकिन आप इसको लेकर सतर्क रह सकते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story