×

Madhuri Dixit Salad Recipe: गर्मियों में ये खास सलाद खाना पसंद करती हैं माधुरी दीक्षित, खुद बताई रेसिपी

Madhuri Dixit Salad Recipe: आज हम आपको यहां माधुरी दीक्षित के उस खास सलाद की रेसिपी बताने जा रहें हैं, जिसका सेवन कर आप भी गर्मियों में खुद की माधुरी की तरह फिट रख सकते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 March 2024 4:55 AM GMT
Madhuri Dixit Salad Recipe
X

Madhuri Dixit Salad Recipe (Photo- Social Media)

Madhuri Dixit Summer Tips: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित 90 के दशक से बॉलीवुड की दुनिया में राज कर रहीं हैं और आज भी उनका जलवा कायम है। वह भले ही बड़े पर्दे पर पहले की तरह एक्टिव नहीं रहतीं, लेकिन उनका क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ है। आज भी वह अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों को धड़का देती हैं। माधुरी लगभग 55 साल की हों चुकीं हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनकी स्किन इतना ग्लो करती है, जिसे देख फैंस भी हैरत में पड़ जाते हैं। दरअसल माधुरी अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं, यही वजह है कि इस उम्र में भी वह इतनी फिट और एक्टिव रहती हैं। गर्मियां शुरू हो रहीं हैं, माधुरी दीक्षित गर्मियों के दिनों में एक खास तरह का सलाद लेती हैं, जो उन्हें कूल रखता है। आज हम आपको यहां माधुरी दीक्षित के उस खास किस्म के सलाद की रेसिपी बताने जा रहें हैं, जिसका सेवन कर आप भी गर्मियों में खुद की माधुरी की तरह फिट रख सकते हैं।

गर्मियों में तरबूज का सलाद खाती हैं माधुरी दीक्षित

गर्मियों के दिनों के लिए शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद फल तरबूज होता है। तरबूज ना सिर्फ हमारे शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि हाइड्रेटेड भी रखता है। इस वजह से तो कहा जाता है कि गर्मियों में तरबूज का सेवन खूब करना चाहिए। बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित भी गर्मियों में तरबूज खाना पसंद करती हैं, लेकिन वह तरबूज का सेवन सलाद के रूप में करती हैं। जी हां! उन्होंने खुद ही तरबूज के सलाद की रेसिपी अपने चाहने वालों के साथ साझा की है। आइए आपको भी बताते हैं।


• माधुरी दीक्षित के तरबूज की सलाद की रेसिपी के बारे में आपको बताएं तो सबसे पहले आपको एक तरबूज लेना है और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कर एक बाउल में रखना है।

• अब आपको तरबूज के ऊपर आपको फेटा चीज डालना है, साथ ही पाइन नट्स और पुदीने की पत्ती भी डाल देना है।



• इस स्टेप के बाद आपको तरबूज के सलाद की स्वादिष्ट बनाने के लिए इस एक और चीज तैयार करने की जरूरत है। दरअसल आपको एक कटोरी में थोड़ा सा वेनिगर लेना है, फिर उसमें ऑलिव ऑयल और ब्लैक पेपर पाउडर ऐड करना है। इसके बाद आप इसमें नमक अपने टेस्ट के अनुसार मिला सकती हैं, यदि आपको थोड़ा मीठा चाहिए तो आप थोड़ा सा शक्कर भी ऐड कर सकतीं हैं। अब इन सबको चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करना है।

• इस तरह आपका तरबूज को टेस्टी बनाने वाला इंग्रेडिएंट तैयार है। अब आप इसे तरबूज में मिला सकती हैं, जिससे सलाद और अधिक स्वादिष्ट बन जाएगा। अब आप इस हेल्दी और स्वादिष्ट सलाद को खाने के साथ सर्व कर सकती हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story