×

Ajab-Gajab: इस शख्स को मिलेंगे रोज़ 83 हज़ार रूपए, जानिए कैसे? आप भी बन सकते हैं अमीर

Ajab-Gajab: रातों रात अगर आप अमीर हो जाएं तो शायद ये किसी सपने से काम नहीं होगा। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ आइये जानते हैं कैसे उसे मिलते हैं रोज़ 83 हज़ार रूपए।

Shweta Srivastava
Published on: 23 Nov 2023 5:21 AM GMT
Ajab-Gajab
X

Ajab-Gajab (Image Credit-Social Media)

Ajab-Gajab: भारत में कई जगहों पर लॉटरी को भले ही बैन कर दिया गया हो लेकिन कई जगहों में आज भी इसे बेचा और खरीदा जा रहा है। वहीँ लॉटरी कई लोगों की किस्मत पलटने में भी अपनी भूमिका रखती है। आपने कभी न कभी ये बात भी सुनी होगी कि किसी के पास जहाँ रहने को छत भी नहीं थी वहीँ पल में उसके पास लॉटरी की वजह से बांग्ला गाड़ी और धन सम्पति आ गयी। ये बस कहानियां नहीं हैं बल्कि ऐसा सच में हुआ है। लेकिन एक शख्स ऐसा है जिसके पास लॉटरी से भी बड़ा जैकपोट लगा है। आइये जानते हैं ऐसा कैसे संभव हुआ और क्या आपको भी ऐसा जैकपोट लग सकता है।

कैसे रोज़ मिलेंगे 83 हज़ार रूपए

एक शख्स ऐसा है जिसकी रातों रात किस्मत ही पलट गयी। उसे अब रोज़ाना 83 हज़ार रूपए मिल रहे हैं। दरअसल उसे ये रकम एक लॉटरी की वजह से मिल रही है। उसने एक ऐसा ईनाम जीता है जिसके बाद उसे रोज़ 83 हज़ार रूपए मिलेंगे वो भी कुछ दिनों के लिए ही नहीं बल्कि उसकी पूरी ज़िन्दगी। जिसका मतलब है कि उसे अपने पूरे जीवनकाल में हर दिन 83 हजार रुपये मिलेंगे। इस शख्स को कंपनी की ओर से रोज़ाना ये पैसा मिलेगा।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ये शख्स अमेरिका का रहने वाला है और इसने न्यूयॉर्क लॉटरी कैश4लाइफ का टिकट खरीदा था। इस लॉटरी का ड्रा होते ही उसके हाँथ खज़ाना ही लग गया क्योकि उसे मेगा जैकपॉट मिला। अमेज‍िंंग प्राइजमनी के तहत उसे प्रत‍िदिन 1000 डॉलर मिलना था। उसे कंपनी से ऑफर भी मिला था कि वो इस पैसे को एक साथ ले सकता है।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में रहने वाले इस व्यक्ति ने अपनी कंपनी पिंकी एस्मंड लिमिटेड लायबिलिटी के नाम से एक लॉटरी का टिकट खरीदा था। जिसके बाद कंपनी को 4,285,683 डॉलर का एकमुश्त भुगतान किया गया। अगर भारतीय रूपए में इसकी वैल्यू बताये तो ये करीब 5.72 करोड़ रुपये होगी। इस लॉटरी के टिकट को शख्‍स ने टिकट ब्रुकलिन में 2021 चर्च एवेन्यू पर चर्च ब्लू स्काई डेली में लिया था।

एक महिला लो भी लगा था ऐसा ही ईनाम

इसके पहले भी इस तरह का ईनाम एक महिला को मिल चुका है जो लॉन्ग आइलैंड की रहने वाली थी। इस महिला का नाम जेनिन प्लमर बताया गया जिसने 26 मई, 2022 को ये टिकट खरीदा था और उसका नाम विजेता के रूप में घोषित किया गया। लेकिन कंपनी ने उस महिला को खूब तलाशा लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद एक साल बाद इस महिला को न्यूज़ से पता चला कि जो टिकट उसने खरीदा है उसी को जीतकर एक शख्स बड़ी धनराशि का विजेता बन गया है। उसे इसके बाद अपने लॉटरी के टिकट की याद आई। उसने चेक किया तो उसके होश उड़ गए वो तो मालामाल हो चुकी थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story