×

42 की उम्र में भी MS Dhoni की है चीते जैसी चाल, जानें फिटनेस सीक्रेट और डाइट

MS Dhoni Diet: धोनी की फिटनेस (MS Dhoni Fitness) में अहम भूमिका निभाता है उनका अनुशासित होना। वह अपने वर्कआउट और डाइट दोनों को ही लेकर काफी ज्यादा डिसीप्लिनड हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 15 April 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 15 April 2024 5:45 AM GMT)
42 की उम्र में भी MS Dhoni की है चीते जैसी चाल, जानें फिटनेस सीक्रेट और डाइट
X

MS Dhoni Fitness (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

MS Dhoni Fitness Secret: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी गिनती भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। दुनियाभर में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी अब आईपीएल (Dhoni IPL 2024) में एक्टिव रहते हैं। 42 वर्षीय खिलाड़ी अपनी बेहतरीन कैप्टेंसी और हेलीकॉप्टर शॉट्स के साथ ही अपनी फिटनेस (MS Dhoni Fitness) को लेकर भी सालों से फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। जिसका सबूत वह कई बार क्रिकेट के मैदान पर दे चुके हैं। उनके रनिंग के आगे चीता भी फेल हो जाए। लेकिन ऐसी कमाल की फिटनेस के लिए धोनी काफी ज्यादा मेहनत और स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एमएस धोनी का फिटनेस सीक्रेट (MS Dhoni Fitness Secret) और डाइट प्लान (MS Dhoni Diet Plan)।

धोनी का फिटनेस सीक्रेट (MS Dhoni Ka Fitness Secret In Hindi)

सबसे पहले बता दें कि धोनी की फिटनेस (MS Dhoni Fitness) में अहम भूमिका निभाता है उनका अनुशासित होना। वह अपने वर्कआउट और डाइट दोनों को ही लेकर काफी ज्यादा डिसीप्लिनड हैं। अपने पोस्चर और फ्लेक्सिबिलिटी को बरकरार रखने के लिए वह कई तरह के वर्कआउट (MS Dhoni Workout) करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सरसाइज में उन्हें वी ग्रिप पुल डाउन, डंबल चेस्ट प्रेस, मशीन चेस्ट प्रेस, वन लेग डेडलिफ्ट्स करना ज्यादा पंसद है। वह स्क्वैट्स भी अपने वर्कआउट में शामिल करते हैं, ताकि विकेटकीपिंग के लिए खुद को स्ट्रॉन्ग रख सकें। इसके अलावा समय मिलने पर माही क्रिकेट के अलावा फुटबॉल (Football), बैडमिंटन (Badminton) और रनिंग (Running) भी करते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एमएस धोनी डाइट प्लान (MS Dhoni Diet Plan)

अब बात करते हैं महेंद्र सिंह धोनी के डाइट प्लान (Dhoni Diet Plan) की। एक स्पोर्ट्पर्सन को हाई लेवल फिटनेस मेंटेन करने की जरुरत होती है। ऐसे में धोनी बैलेंस्ड यानी संतुलित आहार लेते हैं। उनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स, हाई प्रोटीन से भरपूर फूड आइटम्स शामिल होते हैं। खिलाड़ी को घर का खाना बेहद पसंद है।

ब्रेकफास्ट (Breakfast)- अपने दिन की पहली मील में यानी नाश्ते में वह दलिया, फ्रेश फ्रूट्स और नट्स खाते हैं। इसके साथ ही वह एक गिलास दूध भी पीते हैं।

लंच (Lunch)- इसके बाद दोपहर के खाने में धोनी दाल, चपाती, ग्रील चिकन और सलाद खाना पसंद करते हैं। माही को दाल चावल खाना बहुत पसंद है।

स्नैक्स (Snacks)- एमएस धोनी शाम को स्नैक्स के तौर पर चिकन सैंडविच और दही खाना पसंद करते हैं।

डिनर (Dinner)- रात का खाना वह हल्का ही रखते हैं। डिनर में माही रोटी, हरी सब्जियां, सलाद और सूप शामिल करते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ऐसी होती है चीट मील (MS Dhoni Cheat Meal)

हाई फिटनेस मेंटेन करने के लिए एक खिलाड़ी को काफी चीजें त्यागनी पड़ती है। इनमें उनकी पसंदीदा फूड्स भी शामिल होते हैं। वैसे आम दिनों में तो धोनी अपनी फेवरेट चीजें नहीं खा पाते। लेकिन चीट मील के रूप में वह बटर चिकन के साथ नान खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें चाय भी बहुत पसंद है। अगर आप धोनी के फैन हैं तो आपको ये भी पता होगा कि धोनी को केक खाने का कितना शौक है। माही को डेयरी प्रोडक्ट्स से भी काफी लगाव है।

अच्छी मील के साथ ही वह खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं। साथ ही अपनी अच्छी नींद भी सुनिश्चित करते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story