×

MS Dhoni Lifestyle: क्रिकेट और पबजी गेम के अलावा माही को हैं इन चीजों का भी शौक

MS Dhoni Lifestyle: क्रिकेट का जिक्र हो और एमएस धोनी का नाम ना आए ऐसा बहुत कम ही हो सकता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 2 Sep 2022 3:34 PM GMT
Mahendra Singh Dhoni
X
Captain Cool (Image: Social Media)

MS Dhoni Lifestyle: क्रिकेट का जिक्र हो और एमएस धोनी का नाम ना आए ऐसा बहुत कम ही हो सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज एमएस धोनी का नाम हर किसी के जुबान पर रहता है। कैप्टन कूल के नाम से पहचान बनाने वाले धोनी ना सिर्फ क्रिकेट के फैन हैं बल्कि कैप्टेन कुल को और भी कई चीजें बेहद पसंद हैं। धोनी को क्रिकेट के अलावा पबजी खेलना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा भी धोनी कई चीज़ों के फैन हैं। आइए जानते हैं धोनी को और किन चीजों का शौक है:

माही को है शूटिंग गन पसंद

माही को क्रिकेट के अलावा शूटिंग गन काफी पसंद है। अपने इस शौक के बारे में माही ने एक बार ट्वीट करते हुए लिखा था कि शूटिंग एड से कई गुना ज्यादा मजा शूटिंग गन में आता है। दरअसल धोनी के बेहद करीब रहें भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के 39 वा बर्थडे के दौरान माही का एक वीडियो शेयर किया था, जो काफी तेजी से वायरल भी हुआ था। इसमें धोनी शूटिंग करते नजर आए थें। रैना ने ट्विटर पर शेयर किया था, वीडियो में धोनी गन से निशाना लगाते दिख रहे हैं। रैना द्वारा शेयर किया गया धोनी का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आया था।

एनिमल लवर है धोनी

कैप्टन कूल को जानवर से काफी लगाव है। धोनी के पास एक घोड़ा है, जिसके साथ वह अक्सर समय बिताते हुए नजर आते हैं। बता दे कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने IPL 2021 के शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था। इस दौरान धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें माही रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में अपने घोड़े के साथ रेस लगाते हुए दिखाई दिए थें। बता दे कि धोनी के फॉर्म हाउस में ये घोड़ा स्कॉटलैंड से मंगाया गया था।

फुटबॉल गेम्स के दीवाने

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल का भी बेहद शौक है। माही अक्सर क्रिकेट के बाद फुटबॉल को ही सबसे ज्यादा प्यार करते हैं, ये कहें तो शायद गलत नहीं होगा। दरअसल एमएस धोनी कई सेलिब्रिटी मैचों में भी खेलते हुए नजर आए हैं।

महंगी गाडियां

धोनी के पास महंगी गाड़ियों का कार कलेक्शन है। माही के पास कई कार मौजूद है। बता दे कि रांची स्थित उनके फार्महाउस में कई महंगी कार है। दरअसल महंगी और विंटेज कार कलेक्शन भी एमएस धोनी के शौक में शामिल है।

माही को पसंद है एडवेंचर एक्टिविटी

एमएस धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली हुई है, वह कई बार आर्मी की ड्रेस में भी नजर आ चुके हैं। एमएस धोनी को आर्मी से जुड़ी हुई और एडवेंचर गतिविधियां करना बेहद पसंद है। एमएस धोनी पारा जम्प भी कर चुके हैं, जिसका फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था, जो काफी तेजी से वायरल हुआ था।

बाइक्स के हैं दीवाने

माही के शौक की बात हो, और बाइक की बात ना आए ऐसा नहीं हो सकता। एमएस धोनी का बाइक के लिए प्यार छुपाए नहीं छुपता है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी को बाइक का काफी शौक है, उनके पास आज भी उनकी पहली बाइक रखी हुई है और धोनी इसकी रेगुलर साफ सफाई करते हैं वो भी खुद ही। एमएस धोनी के पास कई सुपर बाइक्स भी उपलब्ध है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story