×

Nita Ambani Life: एंटीलिया की मालकिन का फेवरेट स्नैक्स, नाम सुन लगेगा झटका

Nita Ambani Favourite Snacks: आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि इतनी बड़े घर की मालकिन यानी कि नीता अंबानी का पसंदीदा स्नैक्स क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 May 2024 11:45 AM GMT (Updated on: 6 May 2024 11:46 AM GMT)
Nita Ambani Favourite Snacks
X

Nita Ambani Favourite Snacks (Photo- Social Media)

Nita Ambani Favourite Snacks: भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अक्सर ही हेडलाइंस का हिस्सा रहते हैं, सिर्फ मुकेश अंबानी ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार ही सुर्खियों में रहता है, खासतौर पर उनकी पत्नी नीता अंबानी। नीता अंबानी की खूबसूरती और लाइफस्टाइल की चर्चा आए दिन होती रहती है। जैसा कि आप सब जानते होंगे कि नीता और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जुलाई महीने में शादी के बंधन वाले हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि शादी से पहले एक और प्री वेडिंग फंक्शन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। अंबानी देश का एक मात्र ऐसा परिवार है, जिनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी डिटेल लोग जानना चाहते हैं, जिस तरह से देश भर में नीता अंबानी के रहन-सहन और खान पान की चर्चा होती है, वह लोगों को और अधिक उत्साहित कर देती है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में यही बताने वाले हैं कि इतनी बड़े घर की मालकिन यानी कि नीता अंबानी का पसंदीदा स्नैक्स क्या है।

नीता अंबानी फेवरेट स्नैक्स (Nita Ambani Favourite Snacks Bhel)

नीता अंबानी 60 साल की हो चुकीं हैं, लेकिन उन्हें देख आप उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा सकते, वह इतनी फिट और खूबसूरत लगती हैं कि उनके आगे तो बॉलीवुड की हसीनाएं भी फेल हो जाती हैं। नीता अंबानी की लग्जरी लाइफ से तो आप सभी वाकिफ होंगे, उनके आउटफिट, उनका मेकअप, बैग, ज्वैलरी सब करोड़ों से नीचे नहीं होते, वह एक से एक महंगी गाड़ियों में घूमती हैं, ये सब देख तो यही लगता होगा कि उनके डिनर भी बेहद लग्जरी वाले ही होंगे, लेकिन सच बताएं तो ऐसा नहीं है। जी हां! सिर्फ नीता अंबानी ही नहीं, बल्कि मुकेश अंबानी भी बेहद ही सिंपल खाना पसंद करते हैं, नॉन वेज से तो दूर ही रहते हैं। वहीं अब नीता अंबानी के फेवरेट स्नैक्स का नाम बताएंगे तो आप भी एक बार के लिए यही सोचेंगे कि भला इतने अमीर लोग भी स्नैक्स में ये खाना पसंद कर सकते हैं।


दरअसल नीता अंबानी का फेवरेट स्नैक्स भेल है, जी हां! भेल। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। वैसे एक बात तो है भेल न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी भी होता है। जिन लोगों को पता नहीं है कि भेल होता क्या है उन्हें बता दें कि कुरमुरे या फिर कहीं कहीं इसे लाई के नाम से भी जाना जाता है, इसमें प्याज, टमाटर, खीरा काटकर डाला जाता है, साथ ही सेव वाली नमकीन, थोड़ा सा चाट मसाला, हरी मिर्च, धनिया और नींबू का रस डालकर खाया जाता है। यह बहुत ही टेस्टी लगता है। छोटी-मोटी भूख के लिए ये स्नैक एकदम परफेट है।

भेल खाने के फायदे (Benefits Of Bhel)

भेल सेहत की लिए बहुत ही हेल्दी स्नैक्स होता है, क्योंकि लाई में बहुत ही कम कैलोरी होता है, यह वजह कम करने में काफी सहायक होता है। इसके अलावा इसमें इसमें जो भी डाला जाता है जैसे कि खीरा, टमाटर ये सब भी शरीर के लिए अच्छा होता है, इसे खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, यहां तक कि ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story