×

Radhika Merchant Sister: ब्यूटी विद ब्रेन हैं राधिका मर्चेंट की बहन अंजली मर्चेंट, यहां जानें

Radhika Merchant Sister Anjali Merchant: आइए हम आपको अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका की बहन अंजली मर्चेंट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 March 2024 6:54 AM GMT
Radhika Merchant Sister Anjali Merchant
X

Radhika Merchant Sister Anjali Merchant (Photo- Social Media)

Radhika Merchant Sister Anjali Merchant: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का पूरा परिवार सुर्खियों में छाया हुआ है, क्योंकि मुकेश के छोटे बेटे अनंत अंबानी की ग्रैंड वेडिंग फंक्शन शुरू हों चुके हैं। अनंत अंबानी अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट संग शादी कर रहें हैं। राधिका मर्चेंट की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं, वह अपने प्री वेडिंग फंक्शन में बेहद हसीन लग रहीं थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका मर्चेंट की बहन अंजली भी उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत हैं। अपनी बहन राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में अंजली मर्चेंट पूरी लाइमलाइट लूट लें गईं। आइए हम आपको अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका की बहन अंजली मर्चेंट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन हैं अंजली मर्चेंट

राधिका मर्चेंट अपनी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस को लेकर आए दिन टॉक ऑफ द टाउन बनीं रहती हैं। खूबसूरती के मामले में वह बॉलीवुड की हीरोइनों को भी कड़ी टक्कर देती हैं। वहीं अब बात करें राधिका मर्चेंट की बहन अंजली की तो अंजली मर्चेंट उम्र में राधिका मर्चेंट से बड़ी हैं।


बिजनेस वूमेन हैं अंजली मर्चेंट

राधिका मर्चेंट की बहन अंजली मर्चेंट भी एक बड़ी बिजनेस वूमेन हैं। वह Dryfix नाम की कंपनी की को-फाउंडर हैं, जो हेयर ट्रीटमेंट और हेयर स्टाइलिंग से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही वह एनकोर हेल्थकेयर की सीईओ और वाइस चेयरमैन भी हैं।


अंजली ने लंदन में पूरी की है पढ़ाई

अंजली मर्चेंट ने शुरुआती अपनी पढ़ाई मुंबई में की है, इसके बाद की पढ़ाई के लिए वह लंदन शिफ्ट हों गईं थीं। बताते चलें कि अंजली मर्चेंट ने साल 2020 में शादी रचा ली थी। अंजली मर्चेंट ने अमन मजीठिया संग सात फेरे लिए थे, जो गोवा में वटली के फाउंडर हैं। राधिका मर्चेंट और अंजली मर्चेंट के बीच बेहद प्यार है, दोनों बहनों की बॉन्डिग देखते बनती है।


राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में अंजली ने लगाया ग्लैमरस का तड़का

अंजली मर्चेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हों रहीं हैं, वह राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में बेहद ही ग्लैमरस आउटफिट में नजर आ रहीं हैं। अंजली मर्चेंट अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका की तरह ही आउटफिट पहने नजर आ रहीं थीं, अंजली ने राधिका की तरह ही ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था, जिसमें दोनों एक दूसरे की कार्बन कॉपी लग रहीं थीं। अंजली और राधिका की तस्वीरों पर यूजर्स ने खूब प्यार लुटाया था।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story