×

Ram Navami 2024: राम नवमी पर साउथ इंडिया में राम लला के लिए जरूर बनता है ये खास भोग, जानें रेसिपी

Ram Navami 2024: आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि भगवान राम का सबसे अधिक प्रिय भोग क्या है, आइए फिर हम आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 17 April 2024 12:30 AM GMT (Updated on: 17 April 2024 12:30 AM GMT)
Ram Navami 2024
X

Ram Navami 2024 (Photo- Social Media)

Ram Navami 2024 Bhog: 17 अप्रैल को देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बार राम नवमी की धूम और अधिक इसलिए है, क्योंकि पहली बार राम की नगरी यानी कि अयोध्या में विराजमान हुए राम लला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। राम लला का जन्मोत्सव मनाने के लिए पूरी अयोध्या नगरी को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। वहीं अपने-अपने घरों में भी लोग राम लला के जन्मदिवस की तैयारी में जुटे हुए हैं, भगवान राम के लिए तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारियां अभी से शुरू कर चुके हैं। आप में से बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि भगवान राम का सबसे अधिक प्रिय भोग (Ram Lala Priy Bhog) क्या है, आइए फिर हम आपको बताते हैं।

भगवान राम का चढ़ता है ये खास भोग (Ram Navami Special Panakam)

रामनवमी (Ram Navami Prasad) के दिन सभी भक्त भगवान राम को तरह-तरह के पकवानों के भोग लगाते हैं, लेकिन साउथ इंडिया की बात करें तो यहां के लोग राम नवमी पर प्रभु श्री राम को भोग लगाने के लिए एक स्पेशल तरह का ड्रिंक बनाते हैं, जो बहुत ही मशहूर है, उसे पनाकम (Panakam) के नाम से जाना जाता है। राम नवमी के दिन प्रभु श्री राम को पनाकम ही प्रसाद में चढ़ाया जाता है, कहा जाता है कि ये प्रभु श्री राम को बहुत अधिक पसंद है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।


पनाकम बनाने की रेसिपी (Bhagwan Ram Bhog Panakam Recipe)

आप में से बहुत से लोगों के मन में यही सवाल चल रहा होगा कि आखिरकार ये पनाकम है क्या? तो हम आपको इसका जवाब दे ही देते हैं। दरअसल भगवान राम को प्रिय भोग पनाकम (Panakam Recipe) एक खास तरह का ड्रिंक है। इसे कैसे बनाया जाता है इसके बारे में आपको बताएं तो सबसे पहले किसी बाउल में दो या तीन कप पानी ले लें, फिर इसमें केसर और इलायची पाउडर मिक्स करना है, इसके बाद एक चम्मच अदरक का जूस और नींबू का जूस भी ऐड करना है। अब इसी में ढेर सारा गुण भी मिलाना है, फिर काली मिर्च और 3 से 4 तुलसी की पत्ती भी डाल देना है। इन सबको अच्छे से मिक्स करना है, जब तक गुण पूरा घुल न जाए। बस इस तरह से प्रभु राम का पसंदीदा भोग लगने वाला जूस तैयार किया जाता है। यदि इस राम नवमी आप भी भगवान राम को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें इसका भोग जरूर लगाएं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story